एक्सप्लोरर

India vs Bangladesh T-20: प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड टूटे, रद्द हो सकता है मैच

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर 1000 के पार पहुंच चुका है. सुबह से ही धुंध की चादर बिछी है. जिसकी वजह से भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाला टी-20 मैच रद्द किया जा सकता है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड टूट गए. इस बीच भारत-बांग्लादेश के बीच नई दिल्ली में आज सीरीज का पहला टी-20 मैच खेला जाना है. सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी के मैच रेफरी ने प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की है और कम दृश्यता (विजिबिलिटी) की वजह से मैच को रद्द किया जा सकता है. इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि मैच को रद्द किया जाना संभव नहीं है.

आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) का स्तर 1000 के पार पहुंच गया. विजिबिलिटी कम होने की वजह से ही रविवार सुबह को दिल्ली हवाईअड्डे से 32 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है.

क्या है पैमाना? एक्यूआई जब 0-50 होता है तो इसे ‘‘अच्छी’’ श्रेणी का माना जाता है. 51-100 को ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 को ‘‘मध्यम’’, 201-300 को ‘‘खराब’’, 301-400 को ‘‘अत्यंत खराब’’, 401-500 को ‘‘गंभीर’’ और 500 से ऊपर एक्यूआई को ‘‘बेहद गंभीर और आपात’’ श्रेणी का माना जाता है.

कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता के ‘अति गंभीर’ श्रेणी के पास पहुंचने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में रविवार सुबह फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया. शनिवार को हवा की रफ्तार बढ़ने और हल्की बारिश होने से प्रदूषण स्तर कम हुआ था और शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 पर आया था. रात में हालांकि हवा थम जाने के कारण प्रदूषक एकत्र हो गये.

नासा के सेटेलाइट की तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों तथा पश्चिम बंगाल में कोहरा नजर आया. दिल्ली को ऐसे मौसम से राहत की आस है क्योंकि मौसमविज्ञानी ने कहा है कि रविवार शाम से मंगलवार तक इस क्षेत्र में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

प्रदूषण का कहर: दिल्ली एयरपोर्ट से 32 फ्लाइट डायवर्ट, नोएडा में स्कूल बंद

मौसम कार्यालय ने कहा कि चक्रवात ‘महा’ और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सात और आठ नवंबर को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा, हालांकि हल्की बारिश होगी लेकिन यह पराली जलाने के प्रभाव को कम करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगी और प्रदूषकों को भी दूर करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget