एक्सप्लोरर

INDvBAN: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देख मैच रद्द की करने की मांग, रोहित बोले- मौसम से मुझे परेशानी नहीं

Ind Vs Ban: रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें राजधानी दिल्ली के मौसम से कोई परेशानी नहीं है.

Ind Vs Ban: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर देखते हुए जहां एक ओर इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि उन्हें दिल्ली के मौसम से कोई परेशानी नहीं है. दरसअल भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. राजधानी में प्रदूषण का स्तर देखते हुए मांग की जा रही थी कि इस मैच को रद्द कर दिया जाए.

बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें राजधानी के मौसम से कोई परेशानी नहीं है. रोहित ने गुरुवार को कहा, "मैं अभी उतरा हूं (हवाई जहाज से) और मेरे पास यहां के मौसम का मूल्यांकन करने का समय नहीं था. जहां तक मुझे पता है कि मैच तीन नवंबर को होना है और यह होगा." उन्होंने कहा, "जब हम यहां (श्रीलंका के खिलाफ) टेस्ट मैच खेले थे तो हमें कोई समस्या नहीं हुई थी. मुझे पहले भी कोई समस्या नहीं हुई थी और अब भी नहीं है."

गांगुली ने कहा-अंतिम समय में रद्द नहीं हो सकता दिल्ली टी-20 मैच

बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि तीन नवम्बर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ होने वाला टी-20 मुकाबले के अब रद्द करने की कोई सम्भावना नहीं है. गांगुली ने हालांकि कहा कि बोर्ड दिवाली के बाद आयोजन स्थलों के चयन को लेकर सावधानी बरतेगा.

गांगुली ने , "हमने दिल्ली में अधिकारियों से बात की है. हम मैच के समय पर आयोजित होने की उम्मीद कर रहे हैं. अंतिम समय में यह मैच रद्द नहीं किया जा सकता." गांगुली ने कहा, "दिवाली के बाद उत्तर भारत में प्रदूषण का खतरा रहता है.हर तरफ धुआं और धूल होती है. आने वाले समय में हम दिवाली के बाद उत्तर भारत में मैचों के आयोजन को लेकर सावधानी बरतेंगे."

गांगुली ने कहा कि उनकी जेटली स्टेडियम के मैदानकर्मियों से बात हुई है और उन्हें बताया गया है कि जैसे ही सूरज निकल आएगा, सब सामान्य हो जाएगा. गांगुली के मुताबिक जिस व्यक्ति से उनकी बात हुई है, वह दिल्ली कैपिटल्स का उनका ग्राउंड्समैन है.

भारत और बांग्लादेश के बीच यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा. भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेला जाना है. दोनों देशों के बीच पहला T20 मैच 3 नवंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा टी-20 7 नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा. तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में होगा. टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगा. 22 नवंबर को दूसरा टेस्ट खेला जाएगा.

यह भी पढें-  जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान हटने के बाद अब पीओके भी भारत में शामिल हो- रामदेव अल हाशिमी बना बगदादी का का उत्तराधिकारी, IS ने दी अमेरिका को चेतावनी कहा- जश्न न मनाएं एंड्रॉएड यूजर्स के लिए खुशखबरीः आया Whatsapp में फिंगरप्रिंट लॉक का नया फीचर जासूसी मामला: व्हाट्सएप से मांगा भारत सरकार ने जवाब, पूछा- कैसे हुई जासूसी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास, हर्ष सिंह को भी गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास, हर्ष सिंह को भी गोल्ड
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget