एक्सप्लोरर

India vs Australia: सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, कोटला के मैदान पर टीम इंडिया को फिर तंग कर सकती है ओस

भारतीय टीम अगर ये सीरीज जीतती है तो विश्व कप में जाने से पहले ये उनके मनोबल को काफी बढ़ा देगा. भारत ने सीरीज में पहले दो मैच जीत लिए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो मैच जीतकर सीरीज में वापसी कर ली है.

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सीरीज का 5वां और आखिरी वनडे दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा. मोहली में मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली थी. पिछले मैच में टीम इंडिया को ओस से भी काफी दिक्कत हुई थी जिसे देखते हुए अब भारतीय टीम प्रबंधन ने कोटला के ग्रांउड स्टाफ से कहा है कि वह ओस का ध्यान रखे जो आखिरी वनडे पर बड़ा असर डाल सकती है. दिल्ली का ये मैदान कप्तान विराट का घरेलू मैदान भी है इसलिए वो जरूर इस मैच को जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगे तो वहीं विश्व कप के लिए जरूर ये संकेत देना चाहेंगे की उनकी टीम पूरी तरह से तैयार और अच्छे लय में है.

भारतीय टीम अगर ये सीरीज जीतती है तो विश्व कप में जाने से पहले ये उनके मनोबल को काफी बढ़ा देगा. मैच दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा.

चौथे वनडे में 2-2 से बराबर हो गई थी सीरीज

चौथे वनडे में मेहमान टीम ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. एश्टन टर्नर ने शानदार 43 गेंदों पर 84 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया ने 358 रनों का पीछा करते हुए मैच जीता और उधर भारत इस बात से निराश होगा कि वह इतने बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर पाया.  भारत ने सीरीज में पहले दो मैच जीत लिए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो मैच जीतकर सीरीज में वापसी कर ली है. पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए मेहमान टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

ओस रोक सकती है भारत की जीत का रास्ता

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक अधिकारी ने की पुष्टि की है कि बल्लेबाजी कोच संजय बांगर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और मैनेजर सुनिल सुब्रमण्यम ने शाम को कोटला की पिच का मुआयना किया.

अधिकारी ने कहा, "टीम प्रबंधन ने विकेट देखने और परिस्थितियों के बारे में पूछने के बाद ग्राउंड स्टाफ से बात की है. सपोर्ट स्टाफ ने उनसे कहा है कि वे इस बात पर ध्यान दें कि आज (मंगलवार) रात में कितनी ओस गिरती है क्योंकि इससे कल होने वाले मैच की स्थिति को परखने में मदद मिलेगी. यह कल सुबह तक इस पर रिपोर्ट चाहते हैं और इसके बाद कुछ फैसला लेंगे."

डीडीसीए अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या ओस बड़ा रोल निभा सकती है, इस पर अधिकारी ने कहा, "अगर हवा चलती है तो ओस की संभावना कम है, लेकिन आज का दिन गर्म था तो आज रात कुछ ओस पड़ सकती है. मौजूदा मौसम को देखते हुए कल भी वैसा ही होना चाहिए."

मोहाली में खेले गए मैच में ओस के कारण टीम को परेशानी हुई थी और मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस बात को माना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: रिंकू सिंह ने जीता गोल्ड, भारत के कुल मेडल की संख्या हुई 10
LIVE: रिंकू सिंह ने जीता गोल्ड, भारत के कुल मेडल की संख्या हुई 10
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget