एक्सप्लोरर

सौरव गांगुली ने पहला वनडे बुरी तरह हारने वाली भारतीय टीम का किया बचाव, कही ये बात

IND vs AUS भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाले में टीम इंडिया 255 रन पर आउट हो गई. 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से डेविड वार्नर और एरोन फिंच ने शानदार शतक जड़कर कंगारू टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई. अब पहला वनडे हारने वाली विराट कोहली की टीम इंडिया का बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बचाव किया है.

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि ‘मैदान में एक खराब दिन’ की वजह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और टीम के पास अगले दो वनडे मैचों में वापसी करने की पूरी क्षमता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 49.1 ओवर में 255 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 37.4 ओवर में 10 विकेट रहते टारगेट को हासिल कर लिया था.

सौरव गंगुली ने ट्वीट कर लिखा ''आस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो एकदिवसीय मुकाबले शानदार होंगे. यह भारतीय टीम काफी मजबूत है. मैदान में सिर्फ एक दिन खराब होने के कारण ऐसा हुआ. टीम पहले भी ऐसी स्थिति में रही है और हमने दो साल पहले 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी. मेरी शुभकामनाएं.''

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 17 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं तीसरा वनडे मैच 19 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है. विराट कोहली की टीम इंडिया को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे हर हाल में राजकोट में खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच जीतना होगा. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया से पहले ही सीरीज में पिछड़ चुकी भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget