एक्सप्लोरर

मेलबर्न टेस्ट : बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम लड़खड़ाई

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना कोई विकेट गंवाए आठ रनों के साथ की थी. मार्क हैरिस (22) और एरॉन फिंच (8) की सलामी जोड़ी ने खाते में 16 रनों का इजाफा ही किया था कि ईशांत शर्मा ने फिंच को शॉर्ट मिडविकेट पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई.

मेलबर्न: यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल स्कोर के सामने ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ाती दिख रही है. भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे ही दिन सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित कर दी थी. मैच के तीसरे दिन शुक्रवार के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 38 ओवरों में 92 रनों पर ही अपने 5 विकेट खो दिए हैं.

स्टम्प्स तक टिम पेन 0 और मिचेल मार्श 1 रन बनाकर खेल रहें हैं. ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना कोई विकेट गंवाए आठ रनों के साथ की थी. मार्क हैरिस (22) और एरॉन फिंच (8) की सलामी जोड़ी ने खाते में 16 रनों का इजाफा ही किया था कि ईशांत शर्मा ने फिंच को शॉर्ट मिडविकेट पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई.

अच्छी लय में दिख रहे हैरिस 36 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हुक करने के प्रयास में ईशांत को कैच देकर पवेलियन वापस हो लिए. हैरिस ने 35 गेंदों की पारी में दो चौके मारे. मेजबान टीम ने तीसरा विकेट इनफॉर्म बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के रूप में खोया. रवींद्र जडेजा की गेंद पर ख्वाजा शॉर्ट लेग पर खड़े मयंक के हाथों में कैच दे बैठे. ख्वाजा ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए. ख्वाजा का विकेट 53 रनों के कुल स्कोर पर गिरा.

यहां से शॉन मार्श (19) और हेड ने मेजबान टीम को संभालने की उम्मीद जगाई. यह दोनों सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे थे और लग रहा था कि भोजनकाल तक ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका नहीं लगेगा, लेकिन बुमराह ने इस साझेदारी को 36 रनों से आगे नहीं जाने दिया. मार्श 89 के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर पगबाधा आउट दे दिए गए और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई.

इससे पहले, भारत ने चेतेश्वर पुजारा (106), कप्तान विराट कोहली (82), मयंक (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों की मदद से पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget