एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिलेगी बड़ी राहत, तीसरा T20 मुकाबला खेलेगा स्टार खिलाड़ी

IND Vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मैच से पहले बड़ी राहत मिली है.

टीम इंडिया के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज 2-0 से गंवा चुकी मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने तीसरे और आखिरी मुकाबले में सम्मान बचाने की चुनौती है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरे और आखिरी ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिल सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो एरॉन फिंच की तीसरे मैच में वापसी हो सकती है और वह एक बार फिर से टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे.

एरॉन फिंच पहले टी20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे और उस चोट की वजह से वह दूसरे मैच से बाहर रहे. फिंच की अनुपस्थिति में मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली और 58 रन की शानदार पारी खेली.

दूसरे टी20 मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर फिंच के आखिरी मुकाबले में खेलने की संभावना जताई थी. लैंगर का कहना था, ''फिंच ने मैच से पहले कहा है कि वह खेलने के लिए 70 फीसदी ठीक हैं. इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा मैच जरूर खेल पाएंगे.''

2018 में दोबारा बने कप्तान

फिंच को 2014 में पहली बार टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान दी गई थी. हालांकि बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को तीनों फॉर्मेट में टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया. लेकिन 2018 में बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद से फिंच दोबारा से लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के दोबारा कप्तान बने.

फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 38 ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबलों में अगुवाई की है. फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दो मैच ऐसे रहे हैं जिनका नतीजा नहीं आया.

IND vs AUS: तीसरे टी20 में ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पढ़े मैच प्रीव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget