एक्सप्लोरर

INDvsAUS: टी20 सीरीज़ भी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

INDvsAUS: टी20 सीरीज़ भी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
गुवाहाटी: तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी मेजबान भारत आज जब यहां नए बने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में उतरेगी. यहां उसकी कोशिश सीरीज में अजेय बढ़त लेने की होगी. भारत ने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराते हुए 1-0 की बढ़त ले ली है. बल्लेबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी पूरी तरह से कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी पर होगी. वहीं, निचले क्रम में मनीष पांडे, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या पर टीम को मजबूत स्कोर प्रदान करने का भार होगा. कोहली इस मैच में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को अंतिम एकादश में मौका दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय है. स्पिन में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के ऊपर टीम का भार होगा. कुलदीप ने पिछले टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया था. वहीं, मेहमान आस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ के सीरीज से बाहर होने के बाद और ग्लेन मैक्सवेल के फॉर्म में न होने के कारण टीम की बल्लेबाजी का पूरा भार कार्यवाहक कप्तान डेविड वार्नर और उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले एरॉन फिंच पर आ गया है. बड़ा स्कोर करने या बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए इन दो बल्लेबाजों में से किसी एक का अंत तक रहना आस्ट्रेलिया के लिए जरूरी हो गया है. गेंदबाजी में नाथन कुल्टर नाइल वनडे के बाद टी-20 में आस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित हुए हैं. उनके अलावा कोई और गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका है. लेग स्पिनर एडम जाम्पा से टीम को उम्मीदें हैं, लेकिन उनका जादू अभी तक देखने को नहीं मिला है. टीम: भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आशीष नेहरा, लोकेश राहुल और अक्षर पटेल. ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर (कप्तान), मोएजिज हेनरिक्स, एरॉन फिंच, टिम पेन (विकेटकीपर), डेनियल क्रिस्टियन, ग्लेन मैक्सवेल, जेसन बेहेरेन्डॉर्फ, नाथन कुल्टर-नाइल, ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा, एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget