एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच भारतीय स्पोर्ट्स फैंस के लिए अच्छी खबर, खेल मंत्री ने कहा- अगस्त से शुरू हो सकते हैं इवेंट्स

खेलों को खोले जाने को लेकर आज की बैठक के बाद मंत्रालय अब सभी विचारों और सुझावों की समीक्षा करेगा. खेल मंत्री ने सभी महासंघों से अनुरोध किया वे अपनी अपनी लीग मैनेजरों से बात करें ताकि आने वाले समय में स्पोर्ट्स इवेंट्स का आयोजन किया जा सके.

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने देश में खेल टूर्नामेंट्स का आयोजन करने, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के भाग लेने और एथलीटों की ट्रेनिंग को लेकर मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और 15 राष्ट्रीय संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की. बैठक में आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान, आईओए के सचिव राजीव मेहता और तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन तथा कुश्ती के अध्यक्षों और महासचिवों ने भाग लिया.

रिजिजू ने बैठक के दौरान कहा, " हम अनलॉक के पहले चरण में हैं और एक देश के रूप में हम धीरे धीरे मौजूदा स्थिति को स्वीकार कर रहे हैं. इसके बाद खेल को खोलने का यह समय सही है. लेकिन प्रत्येक खेलों पर आगे बढ़ने पर फैसला लेने के लिए महासंघ सबसे अच्छी स्थिति में हैं और अब मंत्रालय इस बारे में महासंघों से उनकी राय लेगा."

उन्होंने कहा, " कोरोनावायरस के बाद खेलों में भारत की रणनीति के लिए उनके विचार काफी अहम होंगे. खेलों को खोले जाने को लेकर आज की बैठक के बाद मंत्रालय अब सभी विचारों और सुझावों की समीक्षा करेगा. मुझे लगता है कि अगस्त के बाद कुछ खेल टूर्नामेंटों का आयोजन करने में हमें सक्षम होना चाहिए."

खेल मंत्री ने सभी महासंघों से अनुरोध किया वे अपनी अपनी लीग मैनेजरों से बात करें और कुछ प्रस्ताव रखें ताकि आगे आने वाले दिनों में प्रत्येक खेलों में कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सके.

इसके अलावा बैठक में मंत्रालय की ओर से यह भी सुझाव दिया गया कि सभी महासंघ एक अंतरिम वार्षिक प्रतियोगिता और प्रशिक्षण कलैंडर सबमिट कर सकती है ताकि ओलंपिक एथलीटों के लिए प्रशिक्षण को फिर से शुरू किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
भुवनेश्वर की वापसी, NZ में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होगा ये धुरंधर!
भुवनेश्वर की वापसी, NZ में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होगा ये धुरंधर!

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget