एक्सप्लोरर

पहले T-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे

जोहानसबर्ग में हुए पहले T20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज़ में भारत 1-0 से आगे हो गया है. मैच के हीरो पांच विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार रहे जिन्हें मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से भी नवाज़ा गया.

जोहानसबर्ग: भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी और शिखर धवन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर पहले टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया. न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से की बढ़त ले ली है.

मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट नुकसान पर 203 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 204 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए जेजे स्मट्स (14) और रीजा हैंडरिक्स (70) ने 29 रन जोड़े, लेकिन इस मैच से टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने स्मट्स को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा टीम को पहला झटका दिया.

इसके बाद आए कप्तान जेपी ड्युम्नी (3) को भुवनेश्वर ने मैदान पर टिकने का मौका नहीं दिया. ड्युम्नी लंबा शॉट मारने की ताक में बाउंड्री के पास खड़े सुरेश रैना के हाथों लपके गए. ड्युम्नी के बाद हैंडरिक्स का साथ देने आए डेविड मिलर (9) को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिलर भी बड़ा शॉट मारने की कोशिश में धवन के हाथों कैच आउट हो गए.

अपने तीन विकेट खो चुकी साउथ अफ्रीका के लिए फरहान बेहरादीन (39) उम्मीद की किरण बन कर आए. उन्होंने हैंड्रिक्स के साथ 81 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. इस साझेदारी को तोड़ने की कोशिश में लगी भारतीय टीम को आखिरकार सफलता हाथ लगी. 129 के कुलयोग पर युजवेंद्र चहल ने बेहरादीन को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट करवाया. इस बीच, हैंड्रिक्स ने अपने करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्द्धशतकीय भी पूरा किया.

भुवनेश्वर ने पलटा मैच का रुख़

पहले T-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे

इस मैच के जरिए टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर ने 18वें ओवर में भारतीय टीम के लिए मैच का रुख़ पूरी तरह से बदल दिया. भुवनेश्वर ने भारत के लिए परेशानी का सबब बने हैंड्रिक्स को 18वें ओवर की पहली गेंद पर ही उड़ा कर मेहमान टीम को बड़ी सफलता दिलाई. हैंड्रिक्स भुवनेश्वर की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी के हाथों लपके गए. उन्होंने 50 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया.

भुवनेश्वर यहीं नहीं रुके. उन्होंने इसके बाद आए टी-20 प्रारूप में डेब्यू करने वाले क्लासेन को 18वें ओवर की चौथी और क्रिस मोरिस को पांचवीं गेंद पर रैना के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेन पीटरसन (1) का रन आउट करवाया. क्लासेन और मोरिस खाता खोलने बिना पवेलियन लौट गए.

एक ओवर में साउथ अफ्रीका के चार गेंदबाजों को घर भेजने के साथ ही भुवनेश्वर ने भारत को जीत के कगार पर ला खड़ा किया. पीटरसन के बाद टीम की पारी संभालने आए अंदिले फेहुलकवायो (13) भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 175 के स्कोर पर जयदेव उनाकट की गेंद पर युजवेंद्र चहल के हाथों लपके गए. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की पारी 175 के स्कोर पर सिमट गई.

T20 में पांच विकेट लेने वाली भुवी पहले भारतीय गेंदबाज़

इस पारी में भुवनेश्वर के अलावा उनादकट, पांड्या और चहल को एक-एक सफलता मिली. मैन ऑफ द मैच चुने गए भुवनेश्वर इसके साथ ही भारतीय टीम के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 मैच में पांच विकेट लिए हैं. केवल यहीं नहीं, वह सभी तीन फॉर्मेट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

कुछ ऐसी रही भारतीय बल्लेबाजी

पहले T-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे

इससे पहले, भारत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी की बदौलत 203 रनों का स्कोर बनाया. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारतीय को ठोस शुरुआत देते हुए पहले ओवर में ही 18 रन जड़ दिए. रोहित शर्मा को 21 के निजी स्कोर पर जूनियर डाला ने आउट किया. टी-20 क्रिकेट में लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे रैना भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

भारतीय टीम ने पावरप्ले में 78 रन बनाए, जो टी-20 मैचों के पावरप्ले में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. रैना के आउट होने के बाद, धवन ने कप्तान विराट कोहली (26) के साथ मिलकर 59 रनों की साझेदारी निभाई. कोहली के पेवलियन लौटने के बाद धवन ने मनीष पांडे (नाबाद 29) के साथ भारतीय पारी को संभाला और 14.4 ओवरों में टीम के स्कोर को 155 रनों तक पहुंचाया.

धवन को 72 के निजी स्कोर पर फेहुलकवायो ने आउट किया. धवन ने 39 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. अंतिम पांच ओवरों में पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी (16) और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मेहमान टीम को 20 ओवरों में 203 रनों के कुल योग तक पहुंचाया. मनीष पांडे 29 और ऑलराउंडर खिलाड़ी पांड्या 13 रन बनाकर नाबाद लौटे.

साउथ अफ्रीका के लिए जूनियर डाला ने 47 रन देकर दो विकेट लिए. मौरिस, शमसी और फेहुलकवायो को एक-एक विकेट मिला. सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि बिश्नोई का पैर लाइन से आगे नहीं गया, फिर क्यों दी गई नो बॉल? जानें ICC का वो नियम, जिससे हारा भारत
रवि बिश्नोई का पैर लाइन से आगे नहीं गया, फिर क्यों दी गई नो बॉल? जानें ICC का नियम
टीम इंडिया को अकेले हराने वाले जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की जीत पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
टीम इंडिया को अकेले हराने वाले जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की जीत पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
मार्च में सगाई, जुलाई में सब खत्म! पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा? इंस्टा स्टोरी से मचा बवाल
मार्च में सगाई, जुलाई में सब खत्म! पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा? मचा बवाल
श्रेयस अय्यर फिसड्डी कप्तान, लास्ट 10 मैचों में सिर्फ एक जीत; इंग्लैंड के खिलाफ भी कर दी बड़ी गलती
श्रेयस अय्यर फिसड्डी कप्तान, लास्ट 10 मैचों में सिर्फ एक जीत; इंग्लैंड के खिलाफ भी कर दी गलती

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget