एक्सप्लोरर

IND vs SA Final: फाइनल के खिलाड़ी नहीं हैं रोहित शर्मा... दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मैच से पहले सामने आए डराने वाले आंकड़े

IND vs SA Final: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी टूर्नामेंट के पांच फाइनल मुकाबले खेल चुके हैं. इन पांचों फाइनल में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के आंकड़े डराने वाले हैं.

IND vs SA Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज शनिवार 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. यह मुकाबला वेस्टइंडीज के बारबाडोस स्टेडियम में होगा. दोनों ही टीमें पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंचीं हैं.

इस मुकाबले में सभी की निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं. रोहित शर्मा ने इस टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर कप्तानी के साथ ही बल्ले से भी जोरदार प्रहार किया है. पिछले दो मैचों में भारतीय टीम के कप्तान ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं.

रोहित शर्मा पर फाइनल में संकट

एक तरफ जहां रोहित शर्मा इस पूरे वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के फाइनल मुकाबले के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं, जिसे जानकर रोहित शर्मा के फैन्स को झटका लग सकता है.

हिटमैन ने खेले हैं पांच फाइनल

रोहित शर्मा अब तक अपने क्रिकेट करियर में पांच आईसीसी फाइनल खेल चुके हैं. लेकिन इन पांचों ICC टूर्नामेंट के फाइनल में रोहित शर्मा के बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला है और ये आंकड़ा आज टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले डराने वाला है.

रोहित शर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे पहला फाइनल मुकाबला साल 2007 में टी20 विश्व कप में खेला था. इसमें भारत के सामने पाकिस्तान थी. इस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 30 रन बनाए थे और भारत ने इस मुकाबले को जीतकर खिताब अपने नाम किया था.

रोहित शर्मा ने दूसरा फाइनल मुकाबला साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खेला. इसमें भारत के सामने विपक्षी टीम इंग्लैंड थी. इस मैच में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए केवल नौ रनों का ही योगदान दिया. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारत यह मुकाबला जीता था.

रोहित शर्मा साल 2014 के टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी खेल चुके हैं. ये मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था. इस मैच में रोहित शर्मा 29 रन बनाकर आउट हो गए थे और भारतीय टीम ये फाइनल मुकाबला हार गई थी.

साल 2017 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भी रोहित शर्मा मैदान पर उतरे थे. ये मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था. लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा का खाता भी नहीं खुला और वो 0 पर आउट हो गए.

पिछले साल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारतीय टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी. ये मैच ऑस्ट्रेलिया के  खिलाफ था. इस मैच में कप्तान 47 रन बनाकर आउट हो गए थे और भारतीय टीम इस मुकाबले को हार गई थी.

अच्छे फॉर्म में हैं रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम के कप्तान पिछले दो मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं. सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिटमैन ने 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से 57 रन आए थे. 

भारतीय टीम इन दोनों मुकाबलों को जीतकर फाइनल में पहुंची है. देखना होगा कि इस मुकाबले में भारतीय कप्तान के बल्ले से कितने रन निकलते हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये फाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा.

ये भी पढ़ें

SA vs IND Final: दक्षिण अफ्रीका के इन 5 खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, वरना टूट सकता है चैंपियन बनने का सपना

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget