एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इन तीन स्पिनर्स को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकता है. इसमें सुंदर सहित तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हो सकते हैं.

India vs England: ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के बाद अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला टेस्ट पांच फरवरी से चेन्नई में खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है.

इंग्लैंड ने पिछली बार जब दिसंबर 2016 में भारत का दौरा किया था तो रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर इंग्लैंड के 93 विकेटों में से 54 विकेट चटकाए थे और भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-0 से अपने नाम की थी. हालांकि, इस बार अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण जडेजा इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में भारत को कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल में से किसी को अश्विन के साथ चुनना पड़ सकता है.

भारत ने पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट के लिए वॉशिंगटन सुंदर (एक टेस्ट), लेफट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (कोई टेस्ट नहीं) और कुलदीप यादव (छह टेस्ट) के साथ अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चुना है.

इस बात की संभावना ज्यादा है कि भारत पहले टेस्ट में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकता है. इसमें सुंदर सहित तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन में टेस्ट में डेब्यू करने वाले सुंदर बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर सकते हैं.

टीम प्रबंधन ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि कुलदीप को घरेलू सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है. कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और गेंदबाजी कोच भरत अरुण पहले ही यह कह चुके हैं कि कलाई के स्पिनर ने नेटस पर काफी अभ्यास किया है, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका नहीं मिला था. दोनों यह कह चुके हैं कि भारत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है.

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने दो साल से भी अधिक समय से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले थे, जिसमें 16 ओवर में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. कुलदीप के साथ सुंदर और अश्विन अंतिम ग्यारह का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि चेन्नई का यह मैदान सुंदर और अश्विन का घरेलू मैदान है.

यह भी पढ़ें- 

Ind vs Eng: भारत आने पर इंग्लैंड की टीम होगी क्वारंटीन, प्रैक्टिस के लिए मिलेंगे सिर्फ 3 दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget