एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: भारतीय गेंदबाजों का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन, दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

IND Vs ENG 1st Test: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज 180 ओवर की बॉलिंग के बावजूद इंग्लैंड की टीम को ऑलआउट नहीं कर पाए हैं. इतना ही नहीं इंडिया के गेंदबाजों ने दो दिन के खेल में 19 नो बॉल डाले. इसी की वजह से टीम इंडिया के गेंदबाजों के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

IND Vs ENG 1st Test Match: चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को निराशाजनक प्रदर्शन दो दिन से जारी है. भारतीय गेंदबाज 180 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद इंग्लैंड की टीम को ऑलआउट नहीं कर पाए हैं. इसके साथ ही इंडियन गेंदबाजों के नाम एक बेहद ही निराशाजनक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इंग्लैंड की पहली पारी में इंडिया ने अब तक 19 नो बॉल डाले हैं जो कि पिछले 10 साल में एक पारी में भारतीय गेंदबाजों द्वारा डाले गए सर्वाधिक नो बॉल हैं.

इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम के गेंदबाजों द्वारा डाला गया यह दूसरा सर्वाधिक नो बॉल है. भारतीय गेंदबाजों ने इससे पहले 2010 में कोलंबो में तीसरे टेस्ट के दौरान श्रीलंका की पहली पारी में 16 नो बॉल फेंके थे. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक नो बॉल डालने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों के नाम है, जिन्होंने 2014 में चटगांव में दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पारी के दौरान सर्वाधिक 21 गेंद नो बॉल डाले थे.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लेफट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने छह-छह इशांत शर्मा ने पांच और अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो गेंद नो बॉल फेंके हैं. इशांत 2010 में भी कोलंबो में उस टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसके गेंदबाजों ने 16 नो बॉल फेंके थे और इशांत ने उस समय भी दोनों पारियों में चार-चार नो बॉल फेंके थे.

गेंदबाजों ने किया निराश

बता दें कि इंग्लैंड ने चेन्नई टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड की टीम कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 555 रन बना चुकी है. इंग्लैंड की नज़र स्कोर को अभी और बढ़ाने पर है ताकि उसे दूसरी पारी में मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरना पड़े.

भारत की ओर से दूसरे दिन गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. नदीम ने करीब चार के इकॉनिमी रेट के साथ 44 ओवर में 167 रन खर्च किए हैं और उन्हें दो विकेट मिले हैं. सुंदर का इकॉनिमी रेट भी 3.8 का है और उन्हें 26 ओवर गेंदबाजी के बाद कोई विकेट नहीं मिला. अश्विन, बुमराह और इशांत दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे हैं.

IND vs ENG: शाहबाज नदीम ने बताया- चेन्नई टेस्ट में उनसे क्या हुई गलती और स्टोक्स को आउट करने का क्या था प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget