एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test: ब्रिस्बेन में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, इन प्लेयर्स को मिल सकता है सीरीज जिताने का जिम्मा

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अपने कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है. टीम इंडिया के लिए चौथे टेस्ट में टीम का चयन करना खासा मुश्किल हो गया है.

अपने कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए टीम का चयन करना खासा मुश्किल हो गया है. सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है और गाबा की उछाल भरी पिच पर खेले जाने वाला ये निर्णायक मुक़ाबला बेहद अहम बन चुका है. टीम इंडिया इस मैच को जीत एक बार फिर पिछ्ले दौरे की कामयाबी को दोहराना चाहेगी.

ये खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल

ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत से लेकर अब तक कई भारतीय खिलाड़ी चोटिल हो चुके है जो कि टीम के लिए परेशानी का सबसे बड़ा सबब है. सिडनी टेस्ट के बाद जडेजा अंगूठे के फ़्रैक्चर के कारण बाहर हो गए हैं. हनुमा विहारी का भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते चौथे टेस्ट में खेलना मुश्किल है और अब बुमराह के चोटिल होने से भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका लगा है. पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बुमराह के खेलने को लेकर भी संशय बना हुआ है. इसके अलावा मोहम्मद शमी, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल भी पहले ही चोटिल हो चुके हैं.

क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन 

टीम इंडिया के सामने बड़ी मुश्किल है कि किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए. आइए देखते हैं कि ब्रिस्बेन में क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन-

ओपनिंग जोड़ी: तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी थी. दोनों ही बल्लेबाज़ फ़िट हैं और इनका आपसी तालमेल भी शानदार है. सिडनी टेस्ट की दोनों ही पारियों में दोनों ने क्रमशः 70 और 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर टीम को सधी हुई शुरुआत दी थी. ब्रिस्बेन टेस्ट अगर जीतना है तो इस जोड़ी को एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन करना होगा.

मध्यक्रम: सिड्नी टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ है. चौथे नम्बर पर मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट के हीरो कप्तान अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी और कुशल रणनीति से टीम इंडिया का नेतृत्व कर सकते हैं. ऋषभ पंत इस मुक़ाबले में बल्लेबाज़ के तौर पर खेल सकते हैं. पिछ्ले मुक़ाबले में 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले पंत का आक्रामक रवैया ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.

विकेटकीपर: ऋद्धिमान साहा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं.

ऑलराउंडर: जडेजा के बाहर होने के बाद भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता ऑलराउंडर को लेकर है. इस से टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाज़ खिलाने का विकल्प मिल जाता है. वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर के तौर पर इस वक़्त टीम में एकमात्र विकल्प हैं. अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया इन पर दांव लगा सकती है.

गेंदबाज़ी: गाबा की उछाल भारी पिच पर भारतीय टीम तीन तेज़ गेंदबाज़ और के स्पिनर के साथ उतरना चाहेगी. अश्विन स्पिनर के तौर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और तीसरे टेस्ट में उन्होंने अपनी जुझारू पारी से मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई थी. टीम इंडिया चाहेगी कि बुमराह मैच से पहले फ़िट हो जाएं. अगर ऐसा नहीं होता तो शार्दुल ठाकुर उनकी जगह ले सकते हैं. इसके अलावा तीसरे तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर नवदीप सैनी टीम में शामिल हो सकते हैं.

ब्रिस्बेन में ये हो सकती भारत की प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह/ शार्दुल ठाकुर.

यह भी पढ़ें

Aus Vs Ind: टीम इंडिया की चिंता बढ़ी, अब तक Jasprit Bumrah, Ravichandran Ashwin समेत ये 9 खिलाड़ी हैं चोटिल, देखें पूरी लिस्ट

चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा दोनों खेल सकते हैं, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget