एक्सप्लोरर

विराट कोहली का मुरीद हुआ दिग्गज खिलाड़ी, बोला- ऐसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 12000 रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं. विराट ने हाल ही में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कप्तान विराट कोहली इतिहास रचने में कामयाब रहे हैं. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 12000 रन बनाने का कारनामा किया है. यह बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है.

लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय कप्तान ने जिस तीव्रता के साथ 2008 में पदार्पण किया था, उसी तीव्रता के साथ उनमें खेलने की क्षमता है. कोहली ने 251 वनडे मैचों की 242 पारियों में 12000 रन पूरे किए हैं, जबकि सचिन ने 12000 रन बनाने के लिए कोहली से 58 पारी ज्यादा लिए थे.

लक्ष्मण ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि जिस तरह से वह प्रत्येक सीरीज में खेले हैं और जिस तरह की तीव्रता के साथ उन्होंने प्रत्येक दिन रन बनाए हैं, वह अविश्वसनीय है, क्योंकि किसी समय मैंने सोचा था कि विराट कोहली के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती होगी और वह समय पर जल जाएंगे. लेकिन एक बार भी हमने यह नहीं देखा कि जब विराट क्रिकेट मैदान पर होते हैं तो उनकी ऊर्जा कम होती है, चाहे वो बल्लेबाजी कर रहे हों या फील्डिंग."

70 शतक लगा चुके हैं कोहली

कोहली ने 86 टेस्ट में अब तक 7240 और 82 टी20 में 2794 रन बनाए हैं. उनके अब तक 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक है, जिसमें 27 टेस्ट में और 43 वनडे में है. लक्ष्मण ने कहा कि दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की कोहली की खास बात है.

लक्ष्मण ने आगे कहा, "अगर आप उनके वनडे रिकॉर्ड को देखें तो पता चलता है कि उन्होंने रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कितने शतक लगाए हैं. उनपर हमेशा दबाव में स्कोरबोर्ड को चलाते रहने का दबाव रहता है. लेकिन वह उस जिम्मेदारी को निभाते हैं और बेहतर तरीके से बाहर आते हैं."

विराट कोहली हालांकि 2008 में डेब्यू करने के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में किसी एक साल में एक भी शतक नहीं लगा पाए. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान तीसरे वनडे में हालांकि 63 रन की पारी खेलकर वह वनडे क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने.

सौरव गांगुली 9 दिसंबर के बाद भी बने रहेंगे BCCI अध्यक्ष, सामने आई यह वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget