एक्सप्लोरर

IND Vs AUS A: इंडिया ने किए चौंकाने वाला बदलाव, कोहली समेत ये खिलाड़ी नहीं हैं टीम का हिस्सा

IND Vs AUS A: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. लेकिन टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया में कई चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया इस मैच में कप्तान विराट कोहली के बिना ही मैदान में उतरी है और उनकी अनुपस्थिति में अंजिक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे हैं. इसके अलावा टीम इंडिया में प्रैक्टिस मैच के लिए कई चौंकाने वाले बदलाव हुए हैं.

टीम मैनेजमेंट ने प्रैक्टिस मैच में किसी भी स्पिन गेंदबाज को नहीं खिलाने का फैसला लिया. पहले प्रैक्टिस मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल दोनों ही खिलाड़ियों को इस मैच में भी मौका मिला है.

मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे. नंबर तीन पर शुभमन गिल आएंगे क्योंकि चेतेश्वर पुजारा को भी आराम दिया गया है. नंबर चार पर अंजिक्य रहाणे और नंबर पांच का जिम्मा हनुमा विहारी के पास रहेगे. रिषभ पंत और साहा दोनों ही खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच का हिस्सा हैं.

चार तेज गेंदबाजों को मिला मौका

टीम में चार तेज गेंदबाजों को रखा गया है. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज प्रैक्टिस मैच में खेल रहे हैं, जबकि उमेश यादव को आराम देने का फैसला किया गया है.

पहले से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ प्रैक्टिस मैच से बाहर रह सकते हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी 6 मैच खेले हैं और टेस्ट सीरीज से पहले इन्हें आराम देने की जरूरत थी.

ऑस्ट्रेलिया A में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला है. हेनरिक्स चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया A की कमान एलेक्स कैरी संभाल रहे हैं. टेस्ट सीरीज के मद्देनज़र जो बनर्स और हैरिस के प्रदर्शन पर इस मुकाबले में सबकी नज़रें हैं.

Playing XI

ऑस्ट्रेलिया ए: जो बर्न्स, मार्कस हैरिस, एलेक्स केरी (कप्तान और विकेटकीपर), बेन मैकडरमोट, कैमरून ग्रीन, निक मैडिन्सन, विल सदरलैंड, सीन एबट, हैरी वेवे, मार्क स्टीकेटी और मिशेल स्वेपसन.

भारत टीम: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), साहा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी.

रन बचाने के लिए 'सुपरमैन' की तरह हवा में उड़ा खिलाड़ी, वायरल हो रहा है वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget