एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रनों से मात देकर जीता दूसरा वनडे, टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 51 रनों से हराया. भारतीय टीम वनडे सीरीज हार गई है.

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 51 रनों से मात दी. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है और भारतीय टीम वनडे सीरीज हार गई है. स्टीव स्मिथ को उनकी शानदार बैटिंग के लिये प्लेयर ऑफ द मैच के ऑवर्ड से नवाजा गया है.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए. 390 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 338 रन ही बना पाई. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 7 चौके और 2 छक्के लगाये. इसके अलावा लोकेश राहुल ने 76 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और पांच छक्के लगाये. हालांकि वह भारत को जीत नहीं दिला पाये.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 3, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके. जबकि हेनरिक्स और मैक्सवेल के हाथ 1-1 सफलता लगी.

वॉर्नर ने 77 गेंदें पर 83 रन बनाए. फिंच ने 60 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमाया. स्मिथ ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए. अपनी पारी में स्मिथ ने 14 चौके और दो छक्के मारे. मार्नस लाबुशैन ने 61 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. अंतिम वक्त में आकर ग्लैन मैक्सवेल 29 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. भारत के लिए मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिए.

भारतीय प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, युजवेंद्रा चहल और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget