एक्सप्लोरर

AUSvsENG: दूसरे मैच में बिना बदलाव के उतरेगा आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पहले टेस्ट मैच की टीम के साथ ही उतरेगी.

एडिलेड: आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पहले टेस्ट मैच की टीम के साथ ही उतरेगी. दूसरा टेस्ट मैच अब से चंद मिनट बाद ऐडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है जो दिन-रात प्रारुप में खेला जाएगा. वहीं इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन को शामिल किया है. गुलाबी गेंद से होने वाले इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड पिच में मौजूद नमी का फायदा उठाना चाहती है. उसके गेंदबाजी आक्रमण की कमान जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों में रहेगी. गुलाबी गेंद से इंग्लैंड ने अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच इसी साल अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जिसमें उसे पारी और 209 रनों से जीत मिली थी. यह आस्ट्रेलिया का ऐडिलेड में लगातार तीसरा दिन-रात का टेस्ट मैच है. इसके अलावा वह एक दिन-रात का टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेल चुकी है. आस्ट्रेलिया ने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इंग्लैंड इस मैच में पिछले मैच की हार को भूलाकर जीत के साथ सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा. इस मैच में इंग्लैंड ने ओवर्टन को टीम में शामिल कर अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी है. मोइन अली की उंगली में चोट के बाद भी लेग स्पिनर मेसन क्रेन के लिए टीम में कोई जगह नहीं है. बल्लेबाजी में इंग्लैंड को अपने सीनियर बल्लेबाज एलिस्टर कुक से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पहले मैच में कुक बल्ले से नामकाम रहे थे. उनके सलामी जोड़ीदार मार्क स्टोनमैन अच्छे फॉर्म में हैं और पिछले मैच में पदार्पण करने वाले जेम्स विंसे ने भी पहले टेस्ट मैच में बल्ले का जौहर दिखाया था. वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट का बल्ला पहले मैच में खामोश रहा था. मध्यक्रम में इंग्लैंड डेविड मलान, मोइन अली और जॉनी बेयर्सटो पर टीम की जिम्मेदारी होगी. वहीं दूसरी तरफ मेजबान आस्ट्रेलिया पहले मैच में जीत के बाद इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. आस्ट्रेलिया की डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट की सलामी जोड़ी ने उसे दूसरी पारी में 173 रनों की साझेदारी करते हुए जीत दिलाई थी. वहीं पहली पारी में कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 141 रनों की जुझारू पारी खेल टीम को मुश्किल घड़ी से निकाला था. इस मैच में यह देखना अहम होगा की तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले उस्मान ख्वाजा स्पिन के खिलाफ अपनी कमजोरी से कैसे पार पाते हैं. दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बस एक ही बात है. वो है अपने तीन मुख्य तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड, पैट कमिंस की फिटनेस. हालांकि इन तीनों ने गुरुवार को अभ्यास सत्र में अच्छा समय बिताया था. टीम: आस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून बेनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, टिम पेन (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हाजलेवुड, नाथन लॉयन. इंग्लैंड: जोए रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंसे, जोए रूट (कप्तान), डेविड मलान, मोइन अली, जॉनी बेयर्सटो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जैक बाल, स्टुअर्ट ब्रॉड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget