एक्सप्लोरर

Ind Vs NZ: सेमीफाइनल में कीवी टीम के तेज गेंदबाजी का सामना भारतीय टीम के बल्लेबाजों से होगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ज ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर 9 जुलाई को दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा खेला जाएगा. अगर भारत इस मैच को जीत जाता है तो एक बार फिर भारत की उम्मीदें विश्वकप जीतने को लेकर बढ़ जायेंगी.

मैनचेस्टर: विश्व कप की ‘रन मशीन’ रोहित शर्मा की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रहा भारतीय शीर्षक्रम विश्व कप सेमीफाइनल में मंगलवार को जब उतरेगा तो उसके सामने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की चुनौती आसान नहीं होगी. इस टूर्नामेंट में ‘प्लान बी’ के अभाव में भी विराट कोहली की टीम अपनी कमियों को ढांकने में कामयाब रही है लेकिन अब आखिरी दो तिलिस्म पर कोई भी कोताही बरतना भारी पड़ सकता है.

सेमीफाइनल में रोहित बनाम लोकी फर्ग्युसन, के एल राहुल बनाम ट्रेंट बोल्ट और कोहली का मैट हेनरी से मुकाबला देखना रोचक होगा. दूसरी ओर ‘संकटमोचक’ केन विलियमसन की स्पिनरों के खिलाफ तकनीक या रोस टेलर का जसप्रीत बुमराह को खेलने का तरीका भी देखना दिलचस्प रहेगा.

यह भी देखना होगा कि महेंद्र सिंह धोनी मैच में मिशेल सेंटनेर की बायें हाथ की धीमी गेंदबाजी का कैसे सामना करते हैं क्योंकि दोनों का सामना चेन्नई सुपर किंग्स में कई बार हो चुका है. न्यूजीलैंड की टीम आखिरी तीन लीग मैच हार गई लेकिन शुरूआती मैचों के अच्छे प्रदर्शन से मिले अंकों के दम पर पाकिस्तान को पछाड़कर अंतिम चार में पहुंची.

भारत के लिये रोहित (647), राहुल (360) और कोहली (442) मिलकर 1347 रन बना चुके हैं. वहीं न्यूजीलैंड के लिये फर्ग्युसन (17 विकेट), बोल्ट (15) और मैट हेनरी (10) मिलकर 42 विकेट ले चुके हैं. जिम्मी नीशाम ने 11 और कोलिन डे ग्रांडहोमे ने पांच विकेट लिये हैं.

भारत के लिये चिंताजनक बात यह है कि शीर्षक्रम के बेहद कामयाब रहने से मध्यक्रम का ‘टेस्ट’ नहीं हो सका. ऐसे में बादलों से घिरे मैनचेस्टर के मैदान पर बोल्ट की गेंदबाजी घातक साबित हो सकती है.

इसके अलावा हार्दिक पंड्या को छोड़कर मध्यक्रम का कोई बल्लेबाज अच्छा नहीं खेल सका है. महेंद्र सिंह धोनी ने 90 प्लस के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाये लेकिन अपने चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखे.

न्यूजीलैंड की कमजोर कड़ी उसका शीर्षक्रम रहा है. विलियमसन (481) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली थी लिहाजा मार्टिन गुप्टिल (166 रन) और कोलिन मुनरो (125) के लिये उन्हें खेलना आसान नहीं होगा.

विलियमसन के बाद न्यूजीलैंड के लिये सर्वाधिक रन टेलर (261) ने बनाये हैं. बल्लेबाजी में भारत से उनका कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि आलोचना झेल रहे धोनी भी करीब 300 रन बना चुके हैं. बुमराह और शमी के फार्म को देखते हुए भारत टास जीतने पर गेंदबाजी चुन सकता है. न्यूजीलैंड टीम में दाहिने हाथ के कई बल्लेबाज होने के कारण भारत कलाई के दो स्पिनरों में से एक को बाहर कर सकता है.

युजवेंद्र चहल के बारे में पता नहीं है कि क्या फिटनेस का कोई मसला है. रविंद्र जडेजा ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. भारत तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो केदार जाधव एक बार फिर मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक की जगह ले सकते हैं. दूसरे सेमीफाइनल में 11 जुलाई को इंग्लैंड का सामना बर्मिंघम में आस्ट्रेलिया से होगा. भारत ने 1983 विश्व कप में सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव.

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रोस टेलर, टाम लाथम, टाम ब्लंडेल, कोलिन डे ग्रांडहोमे , जिम्मी नीशाम, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनेर, हेनरी निकोल्स, टिम साउदी, ईश सोढी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget