एक्सप्लोरर

World Cup 2019: संदीप पाटिल ने टीम को बताया शानदार, सहवाग बोले- कार्तिक की बजाय पंत को मिलनी चाहिए थी जगह

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दूसरे विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत को जगह मिलनी चाहिए थी क्योंकि वो यंग हैं. सहवाग ने यह भी तर्क दिया कि दिनेश कार्तिक के खेलने की संभावना बेहद कम है.

World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति ने मुंबई में विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों की घोषणा की.

ओपनर्स: रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल मिडिल ऑर्डर: विराट कोहली, केदार जाधव विकेटकीपर: एम एस धोनी, दिनेश कार्तिक आलराउंडर: हार्दिक पांड्या, विजय शंकर स्पिन गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार

टीम के चयन को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दूसरे विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत को जगह मिलनी चाहिए थी क्योंकि वो यंग हैं. सहवाग का मानना है कि रिषभ पंत ज्यादा समय तक टीम में रहेंगे और दिनेश कार्तिक कुछ सालों में रिटायर हो जाएंगे. ऐसे में रिषभ वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा रहकर काफी कुछ सीख सकते थे.

सहवाग ने यह भी तर्क दिया कि दिनेश कार्तिक के खेलने की संभावना बेहद कम है. कार्तिक तभी टीम में खेल सकते हैं जब एम एस धोनी प्लेइंग इलेवन से बाहर हों. ऐसा चोट लगने की स्थिति में ही हो सकता है.

पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने इस टीम को शानदार टीम बताया है. पाटिल ने बताया कि इस टीम की सबसे खास बात यह है कि टीम के 15 में से नौ खिलाड़ी बॉलिंग कर सकते हैं.

इन तीन खिलाड़ियों के खेलने की संभावना कम- सहवाग सहवाग ने यह भी कहा कि दिनेश कार्तिक के अलावा रवींद्र जडेजा के भी वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना बेहद कम है. वो टीम का तो हिस्सा हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या अगर पूरे सीरीज में फिट रहते हैं तो विजय शंकर के खेलने की संभावना भी कम हो जाएगी. हालांकि इसे लेकर संदीप पाटिल ने कहा कि कौन खेलेगा या कौन नहीं खेलेगा, यह कह पाना अभी मुश्किल है. पाटिल का मानना है कि अभी IPL चल रहा है और वर्ल्ड कप में काफी समय है. ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस कैसी रहेगी इस पर काफी कुछ निर्भर करता है.

शिखर धवन के अलावा टीम में कोई लेफ्ट हैंड बैट्समैन नहीं है इस टीम को लेकर सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि इसमें शिखर धवन के अलावा कोई भी लेफ्ट हैंड बैट्समैन नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget