एक्सप्लोरर

1992 के वर्ल्ड कप जैसे संयोग में है पाकिस्तान, ये है हार-जीत का समीकरण और नया-पुराना रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सामने इस वर्ल्डकप में वैसी ही स्थिति अबतक बनी है जैसी की 1992 के वर्ल्डकप में थी. ऐसे में पाकिस्तानी टीम के प्रशंसक इस उम्मीद में हैं कि इस बार भी कोई चमत्कार हो जाए और पाकिस्तान की टीम 1992 के प्रदर्शन को दोहरा दे. यहां जानिए आखिर क्या है दोनों वर्ल्डकप में पाकिस्तानी टीम की नजर से समानता.

लंदन: पाकिस्तान ने रविवार को साउथ अफ्रीका को 49 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बाकी हैं. पाकिस्तान की टीम ने अभी तक 6 मैचें खेली हैं जिनमें से टीम को दो में जीत और तीन में हार मिली है. इस बार के वर्ल्डकप में पाकिस्तान की जो स्थिति है बिल्कुल ऐसी ही स्थिति साल 1992 के वर्ल्डकप में थी. उस साल संघर्ष से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. यही वह पहला अवसर था जब पाकिस्तान की टीम वर्ल्डकप जीती थी. बता दें कि इस बार का वर्ल्डकप भी 1992 के वर्ल्डकप की तरह राउंड रॉबिन फार्मूले के आधार पर हो रहा है.

1992 और इस बार के वर्ल्डकप में पाकिस्तान की अभी तक एक सी स्थिति

साल 1992 के वर्ल्डकप में भी पाकिस्तान का पहला मैच वेस्ट इंडीज से हुआ था जैसा कि इस बार हुआ है. दोनों ही बार पाकिस्तान को हार मिली. 1992 के वर्ल्डकप की तरह इस बार भी पाकिस्तान को अपने शुरुआत पांच लीग मुकाबले में सिर्फ एक में जीत मिली और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ. दोनों ही बार पाकिस्तान को छठे मुकाबले में जीत मिली है. दोनों वर्ल्डकप में समानता का अंत यहीं नहीं होता है. साल 1992 में भी पाकिस्तान का सातवां मैच न्यूजीलैंड से हुआ था और इस बार भी न्यूजीलैंड से ही है. यहां ये गौर करने वाली बात है कि 1992 में पाकिस्तान से हारने से पहले न्यूजीलैंड किसी टीम से हारी नहीं थी. इस बार भी पाकिस्तान का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से हैं और अभी तक न्यूजीलैंड की टीम किसी भी टीम से हारी नहीं है.

पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बाकी

वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने अबतक 6 मुकाबले खेले हैं और टीम प्वाइंट टेबल में सातवें स्थान पर है. टीम को अपना अगला तीन मुकाबल न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से खेलना है. ऐसे में पाकिस्तान अगर ये तीनों मुकाबले जीतने में कामयाब रहती है और इंग्लैंड एक मैच से अधिक नहीं जीतती है और बाग्लांदेश और श्रीलंका कम से कम एक मैच हारती है तो पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका आधिकारिक रूप से वर्ल्डकप से बाहर

वर्ल्डकप में अफगानिस्तान के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरी टीम बन गई है जो आधिकारिक रूप से आईसीसी टुर्नामेंट 2019 से बाहर हो गई है. वेस्ट इंडीज की टीम भी टुर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है. हालांकि, अभी भी श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए वर्ल्डकप में सेमीफाइल की राहें खुली हुई हैं.

इन तीन टीमों की दावेदारी सेमीफाइनल के लिए मजबूत

प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर है. वहीं, भारतीय टीम भी दो जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 प्वाइंट के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है और टीम का नेट रन रेट भी बढ़िया है. हालांकि, अभी न्यूजीलैंड को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के साथ मैच खेलना है. ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए अभी भी मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है.

BMC ने CM देवेंद्र फडणवीस के बंगले को घोषित किया डिफॉल्टर, 7.44 लाख रुपए का पानी बिल है बकाया

अखिलेश यादव पर भड़कीं मायावती, कहा- हार के बाद SP प्रमुख ने मुझे फोन तक नहीं किया

राजस्थानः बाड़मेर में पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

मानसून की धीमी रफ्तार से अब तक 39 फीसदी कम बारिश, 80 फीसदी जलाशयों में सामान्य से कम पानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला GOLD, मोना अगरवाल ने रचा इतिहास
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला GOLD, मोना अगरवाल ने रचा इतिहास
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अगरवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अगरवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget