एक्सप्लोरर

ICC Women’s World Cup 2025: महिला विश्वकप सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया ने किया क्वालिफाई, ट्रॉफी से अब सिर्फ दो कदम दूर, जानें आगे का शेड्यूल

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना ली है. मंधाना-प्रतिका की शतकीय साझेदारी और गेंदबाजों के दम पर टीम अब पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने से सिर्फ दो कदम दूर है.

ICC Women’s World Cup 2025: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति (DLS) से 53 रन से हराकर अंतिम चार में एंट्री मारी. इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है.

अब सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं - ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत. वर्ल्डकप का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे. ट्रॉफी मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा.

मंधाना-प्रतिका की शतकीय जोड़ी से भारत की वापसी

पिछले तीन मैचों में हार झेलने के बाद भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा था. टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की. भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना (109 रन) और प्रतिका रावल (122 रन) ने पहले विकेट के लिए 212 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने 76 रन की नाबाद पारी खेलकर स्कोर 49 ओवर में 340/3 तक पहुंचाया.

बारिश के कारण मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया, लेकिन न्यूजीलैंड की पारी शुरू होते ही फिर बारिश हुई और ओवर घटाकर 44 कर दिए गए.

बारिश बनी रोमांच की वजह

बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन का टारगेट मिला. हालांकि ब्रुक हालिडे (81) और इसाबेल गेज (नाबाद 65रन ) की पारियों के बावजूद पूरी टीम 271 रन पर रुक गई. भारत की तरफ से रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत दो-दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, प्रतिका रावल और श्री चरणी ने एक-एक विकेट चटकाया.

इतिहास रचने से दो जीत दूर टीम इंडिया

इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली आखिरी टीम बन गई है. अब टीम इंडिया सिर्फ दो जीत दूर है इतिहास रचने से, अगर भारतीय टीम फाइनल में जीत दर्ज करती है, तो यह उसका पहला महिला विश्व कप खिताब होगा.

26 अक्टूबर को भारत अपना आखिरी लीग मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा, जो सेमीफाइनल से पहले टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ाने का मौका होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Argentina vs Egypt: वो 13 मिनट जिसमें खेला हो गया, रोमांचक मैच में अर्जेंटीना जीता; गोल्डन बूट की रेस में Messi सबसे आगे
वो 13 मिनट जिसमें खेला हो गया, रोमांचक मैच में अर्जेंटीना जीता; गोल्डन बूट की रेस में Messi सबसे आगे
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
FIFA WORLD CUP 2026: 72 साल का इंतजार खत्म, स्विट्जरलैंड ने रचा इतिहास, कोलंबिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
FIFA WORLD CUP 2026: 72 साल का इंतजार खत्म, स्विट्जरलैंड ने रचा इतिहास, कोलंबिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget