एक्सप्लोरर

विश्वकप में भारत का पहला मैच आज, दोपहर तीन बजे से दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत

ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय बल्लेबाजी की लय शीर्ष-3 के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करती है. इन तीन में से अगर एक भी अंत तक खड़े हो जाता है तो भारत का स्कोर अच्छा होता है. बीते दो साल में यही देखा गया है.

साउथम्प्टन: खिताब की सबसे मजबूत दावेदारों की फेहरिस्त में शुमार होकर इंग्लैंड पहुंची विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज आईसीसी विश्व कप-2019 का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा. इस दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कोहली की बतौर कप्तान असल परीक्षा क्रिकेट के इस महासमर में होगी.

भारत का यह बेशक पहला मैच है लेकिन दक्षिण अफ्रीका दो मैच खेल चुकी है. पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने उसे मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने उसे पटका था. दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप इतिहास को देखते हुए उसे चोकर्स कहा जाता है, और अभी तक इस विश्व कप में अनचाहे में ही सही दक्षिण अफ्रीका इस तमगे से पीछा छुड़ाती नहीं दिख रही है.

इंग्लैंड के खिलाफ हार समझ में आती है लेकिन बांग्लादेश के सामने नतमस्तक होना उसकी ख्याति के खिलाफ ही गया है. उसकी परेशानियां कम भी नहीं हो रही हैं. टूर्नामेंट की शुरूआत में ही उसके मुख्य तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोटिल हो गए थे और अब लुंगी नगिदी 10 दिन के लिए बाहर हो गए हैं. उन्हें द ओवल में खेले गए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी.

वहीं भारत के लिहाज से देखा जाए तो उसके लिए यह अच्छी खबर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में स्विंग के सामने भारतीय बल्लेबाज बिखर गए थे. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के दो मुख्य गेंदबाजों का न होना निश्चित ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी. अब उनके सामने कगिसो रबादा की चुनौती अहम होगी.

भारतीय बल्लेबाजी की लय शीर्ष-3 के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करती है. इन तीन में से अगर एक भी अंत तक खड़े हो जाता है तो भारत का स्कोर अच्छा होता है. बीते दो साल में यही देखा गया है, लेकिन अगर शुरू के तीनों बल्लेबाज विफल हो जाते हैं तो भारतीय टीम के लिए उबरना मुश्किल होता दिखा है. ऐसे में रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी पर अच्छी शुरूआत का दारोमदार है तो वहीं विराट कोहली पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी.

विश्व कप जाने से पहेल नंबर-4 को लेकर काफी चर्चा रही थी. बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में लोकेश राहुल चौथे नंबर पर खेले थे और शत क जमाया था. ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली अपने पसंदीदा राहुल को कम से कम पहले मैच में तो नंबर-4 पर खेलाएंगे. अन्यथा केदार जाधव भी इस स्थान के लिए विकल्प हैं. राहुल अगर चार नंबर पर आते है तो जाधव पांच और फिर महेंद्र सिंह धोनी छह नंबर पर आ सकते हैं.

गेंदबाजी में कोहली किन दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं यह देखना होगा. काफी हद तक संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर की कुमार की जोड़ी मैदान पर होगी लेकिन मोहम्मद शमी की फॉर्म को देखते हुए कोहली, कुमार की जगह उन्हें मौका दे सकते हैं. बुमराह का खेलना तय है. तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में भारत के पास हादिर्ंक पांड्या का विकल्प है. आतिशी बल्लेबाजी के कारण पांड्या टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.

वहीं देखना यह भी दिलचस्प होगा कि कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ ही जाते हैं या अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को मौका देते हैं.

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी को लेकर चिंता नई है लेकिन उसकी पुरानी चिंता उसकी बल्लेबाजी है. टीम की बल्लेबाजी कमजोर है और क्विंटन डी कॉक तथा कप्तान फाफ डु प्लेसिस के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की स्थिति में दिखता नहीं है. अनुभवी ज्यां पॉल ड्यूमिनी और डेविड मिलर शुरूआत तो अच्छी करते हैं लेकिन उसे अंजाम तक नहीं पहुंचा पाते. हाशिम अमला खराब फॉर्म से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

युवा एडिन मार्कराम और रासी वान डेर डुसेन में काफी प्रतिभा है. डुसेन ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाया था तो वहीं मार्कराम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी पारी खेली लेकिन अर्धशतक से पांच रन से चूक गए थे. स्टेन आज मैच नहीं खेलेंगे. नगिदी को 10 दिन का आराम दिया गया है. गेंदबाजी में अब रबादा पर काफी कुछ है. उनके साथ स्पिनर इमरान ताहिर को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी. इन दोनों की गैरमौजूदगी में डु प्लेसिस उम्मीद करेंगे कि आंदिले फेहुल्कवायो और क्रिस मौरिस, रबादा का साथ दे जाएं.

टीमें (सम्भावित) :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव.

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, डेल स्टेन, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget