एक्सप्लोरर

बांग्लादेश को 28 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में भारत, जसप्रीत बुमराह ने जीता दिल

48वें ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर विकेट लेकर बुमराह ने बांग्लादेश की पारी को 286 रनों पर ही समेट दिया. बुमराह ने रूबेल हुसैन और मुस्तफीजुर का विकेट चटकाकर भारत को वर्ल्ड कप में छठी जीत दिलाई.

World Cup 2019: भारत ने एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे. बांग्लादेश की टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 48 ओवरों में सभी विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी.

48वें ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर विकेट लेकर बुमराह ने बांग्लादेश की पारी को 286 रनों पर ही समेट दिया. शब्बीर रहमान ने 36 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली. उनके अलावा मोहम्मद सैफुद्दीन ने नाबाद 38 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. बुमराह ने रूबेल हुसैन और मुस्तफीजुर का विकेट चटकाकर भारत को वर्ल्ड कप में छठी जीत दिलाई.

बांग्लादेश के लिए शकिब अल हसन ने 74 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली. उनके अलावा मोहम्मद सैफउद्दीन 51 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए रोहित शर्मा ने 92 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली. यह रोहित का इस विश्व कप में चौथा शतक है और वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ही बन गए हैं. राहुल ने 92 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए.

ऋषभ पंत ने 48 और महेंद्र सिंह धोनी ने 35 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने पांच विकेट अपने नाम किए.

रोहित शर्मा ने की संगाकारा की बराबरी रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाया जो उनका इस विश्व कप में चौथा शतक है और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संगाकारा के बराबर पहुंच गए हैं. रोहित वनडे में अब तक कुल 26 शतक बना चुके हैं. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन बनाए. इससे पहले रोहित ने विश्व कप में भारत के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन बनाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 140 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 102 रनों की पारियां खेली थीं.

इसी के साथ रोहित ने 2019 में वनडे में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वह इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वह इस साल वनडे में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले आस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (1138), उस्मान ख्वाजा (1067) ने भी वनडे में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एजबेस्टन मैदान पर बांग्लादेश के साथ आईसीसी विश्व कप-2019 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने इस मैच में कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को और केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल किया था. बांग्लादेश ने रुबेल हुसैन और शब्बीर रहमान को अंतिम एकादश में मौका दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget