एक्सप्लोरर

अनुष्का शर्मा के जवाब के बाद सुनील गावस्कर ने दी सफाई, बोले- विराट ने भी कोई प्रैक्टिस...

गावस्कर ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि लॉकडाउन के दौरान अनुष्का अपने पति विराट को प्रैक्टिस में मदद कर रही थीं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर गावस्कर की जमकर खिंचाई हुई है.

नई दिल्ली: भारत के महान बल्लेबाज और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने आईपीएल मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर अनुष्का शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. अब इस मामले पर गावस्कर ने सफाई देते हुए कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.

गावस्कर ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि लॉकडाउन के दौरान अनुष्का अपने पति विराट को प्रैक्टिस में मदद कर रही थीं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर गावस्कर की जमकर खिंचाई हुई है. खुद अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर गावस्कर से इस बयान को लेकर सफाई मांगी है और कहा है कि वह तथा कोहली सम्मान के हकदार हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए.

गावस्कर ने इसकी सफाई देते हुए इंडिया टुडे से कहा, "आप सुन सकते हैं कि मैं और आकाश चोपड़ा कमेंट्री कर रहे थे. हम हिंदी चैनल पर थे. आकाश कह रहे थे कि लॉकडाउन के दौरान किसी के लिए भी प्रॉपर प्रैक्टिस का मौका नहीं था. यह बात कुछ खिलाड़ियों में दिखी क्योंकि वे पहले मैच में अपनी लय में नजर नहीं आए."

गावस्कर ने आगे कहा, "पहले मैच में रोहित सही तरीके से गेंद को स्ट्राइक नहीं कर सके और इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी भी गेंद पर प्रहार नहीं कर सके. विराट भी पहले मैच में नहीं चल सके. यह सब प्रैक्टिस की कमी के कारण हुआ."

गावस्कर ने कहा, "हम यही कहना चाह रहे थे. विराट ने भी कोई प्रैक्टिस नहीं की. वह अपनी बिल्डिंग के कम्पाउंड में खेलते हुए दिखे और उस दौरान अनुष्का उन्हें बॉलिंग करा रही थीं. यही तो मैं कहना चाह रहा था. वह उन्हें गेंदबाजी करा रही थीं. बस."

गावस्कर ने कहा कि इन सब बातों से कहां लगता है कि मैं अनुष्का को ब्लेम कर रहा हूं या फिर मैं सेक्सिट हूं. गावस्कर बोले, "मैं तो बस वही कहना चाह रहा था, जो मैंने वीडियो में देखा था. यह वीडियो किसी पड़ोस की बिल्डिंग से किसी ने रिकार्ड की थी और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था. मैं भी तो उसी वीडियो के आधार पर बात कर रहा था."

गावस्कर ने कहा कि वह सिर्फ यही कहना चाह रहे थे कि वह चाहें विराट हो या फिर रोहित या फिर कोई और, बिना प्रैक्टिस के सबसे अंदर एक तरह का रस्टीनेस आ जाता है, जो पहले मैच में उनके खेल में दिखा.

अनुष्का ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है और गावस्कर के बयान पर अपना गुस्सा जाहिर कर लिखा, "मिस्टर गावस्कर, आपका मैसेज अप्रिय है, लेकिन मैं इस बात को आपसे समझना चाहती हूं कि आपने क्यों एक पति के खेल के लिए उसकी पत्नी पर आरोप लगाए और इस तरह की टिप्पणी क्यों की? मैं जानती हूं कि आपने कॉमेंट्री करते हुए इतने वर्षों तक हर किसी क्रिकेटर की निजी जिंदगी पर टिप्पणी नहीं की है और इसका सम्मान किया है. क्या आपको नहीं लगता कि मेरे और हमारे लिए भी आपके दिल में उसी तरह का सम्मान होना चाहिए?"

उन्होंने लिखा, "मुझे पता है कि मेरे पति के बीते मैच में किए गए प्रदर्शन पर टिप्पणी करने के लिए आपके पास कई और शब्द तथा वाक्य हैं या फिर आपके शब्द तभी महत्व रखेंगे जब आप मेरा नाम लेंगे."

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "यह 2020 है और मेरे लिए अभी तक चीजें खत्म नहीं हुई हैं. मुझे कब क्रिकेट में घसीटने से बख्शा जाएगा और फालतू के बयानों में मेरा नाम कब लेना बंद किया जाएगा."

उन्होंने कहा, "सम्मानीय मिस्टर गावस्कर, आप महान खिलाड़ी हैं, ऐसे खिलाड़ी जिनका नाम इस जेंटलमैन खेल में अलग मुकाम रखता है. मैं सिर्फ आपको बताना चाहती थी कि जब मैंने यह सुना तो मुझे कैसा लगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget