एक्सप्लोरर

हॉकी विश्व कप : भारत और बेल्जियम ने जीता अपना पहला मैच, अगले मैच में एक दूसरे से भिड़ेंगी दोनों टीमें

मेहमान टीम ने दूसरे क्वार्टर अंतिम क्षणों में थोड़ा बेहतर खेल दिखाया. 24वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका अपनी दाईं आरे से भारत की डी में दाखिल हुआ लेकिन गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने मेहमान टीम को गोल नहीं करने दिया.

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने यहां जारी विश्व कप का शानदार आगाज करते हुए बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से करारी शिकस्त दी. भारत के लिए इस मुकाबले में मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए. आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने एक-एक गोल दागा.

मैच का पहला हाफ पूरी तरह से भारत के नाम रहा. मेजबान टीम ने 66 प्रतिशत बॉल पजेशन रखने के साथ ही शुरू से अटैक करने पर विश्वास दिखाया और दक्षिण अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव बनाया. मेजबान टीम पहले हाफ में 18 बार विपक्षी टीम के डी में दाखिल हुआ.  युवा स्ट्राइकर मंदीप को तीसरे मिनट में ही डी के अंदर से गोल करने का मौका मिला लेकिन वह पोस्ट के सामने गेंद पर नियंत्रण बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. हालांकि, मंदीप ने 10वें मिनट में इसकी भारपाई की. भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और रिबाउंड पर मंदीप ने गोल करके मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया.

इसके दो मिनट बाद, फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. उन्होंने गोलपोस्ट के दाईं आरे से गेंद को गोल में डाला.  मेहमान टीम ने दूसरे क्वार्टर अंतिम क्षणों में थोड़ा बेहतर खेल दिखाया. 24वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका अपनी दाईं आरे से भारत की डी में दाखिल हुआ लेकिन गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने मेहमान टीम को गोल नहीं करने दिया.  तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक बार फिर दो गोल दागे. 43वें मिनट में मंदीप ने डी में मौजूद सिमरनजीत को पास दिया, जिन्होंने गेंद को गोल में डालने में कोई गलती नहीं की.

भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने शानदार पासिंग गेम खेलने का सिलसिला जारी रखा. तीसरा गोल होने के दो मिनट बाद, फारवर्ड खिलाड़ी ललित ने अकाशदीप के पास पर गोल किया और मेजबान टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे और अंतिम क्वार्टर की भी शुरुआत खराब रही. 46वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला. इस बार भी मेहमान टीम के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया लेकिन रिबाउंड पर सिमरनजीत मैच का अपना दूसरा और टीम का पांचवां गोल करने में कामयाब रहे. भारत का अगला ग्रुप मैच बेल्जियम से दो दिसम्बर को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget