एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ

कनाडा और दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले ग्रुप मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

भुवनेश्वर: हॉकी विश्वकप के नौवें मैच में कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1-1 से ड्रॉ हो गया है. यह मैच भी ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया है. इस ड्रॉ मैच के कारण कनाडा और दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलने से एक बार फिर चूक गई है. पहले क्वार्टर की समाप्ति के दौरान वर्ल्ड नंबर-15 दक्षिण अफ्रीका को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने के दो अवसर मिले थे, लेकिन इन दोनों ही अवसरों में कनाडा के गोलकीपर डेविड कार्टर ने शानदार प्रदर्शन कर इन कोशिशों पर पानी फेर दिया. दोनों टीमें दूसरे क्वार्टर में भी संघर्ष करती रहीं, लेकिन किसी को भी सफलता हासिल नहीं हुई.

इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का समापन गोलरहित रहा. कनाडा और दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले ग्रुप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. तीसरे क्वार्टर में काफी समय के बाद वर्ल्ड नंबर-11 कनाडा को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का अवसर मिला था लेकिन टीम इसे भुना पाने में नाकाम रही. इसके अगले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका को पीसी मिली लेकिन गोलकीपर कार्टर ने इसे कनाडा के गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचने दिया.

Hockey World Cup 2018: कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ

आखिरकार दक्षिण अफ्रीका की किस्मत खुली और नकोबाइल नटुली ने 42वें मिनट में कनाडा के गोलकीपर कार्टर की दीवार को पार करते हुए गेंद गोल पोस्ट तक पहुंचाई और दक्षिण अफ्रीका खाता खोला. इसके बाद कनाडा का भी इंतजार खत्म हुआ और पेनाल्टी स्ट्रोक के दम पर 45वें मिनट में स्कॉट टपर ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

चौथे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखा गया लेकिन इस संघर्ष के बावजूद टीूमें गोल स्कोर करने में असफल रहीं और इस कारण यह मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हो गया. ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में कनाडा को बेल्जियम से और दक्षिण अफ्रीका को भारत से हार का सामना करना पड़ा था.

हॉकी विश्व कप 2018: आज बेल्जियम को हराने के लिए भारत को करनी होगी कड़ी मशक्कत

दक्षिण अफ्रीका का अगला मैच आठ दिसम्बर को बेल्जियम से और कनाडा का अगला मैच इसी दिन भारत से होगा. ऐसे में दोनों टीमों के पास अब भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का मौका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget