एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड को 3-0 से हराया

Men's Hockey World Cup 2018 में डीफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पूल-बी में 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के अवसर मजबूत कर लिए हैं.

Men's Hockey World Cup 2018 के सातवें दिन खेले गए पहले मैच में डीफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पूल-बी में 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के अवसर मजबूत कर लिए हैं. इंग्लैंड का पहला ग्रुप मैच ड्रॉ हुआ था और ऐसे में उसे एक ही अंक के साथ बरकरार रहना होगा.

पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्ज पिनर ने दोनों को असफल करते हुए अपनी टीम के लिए जीत की उम्मीद बरकरार रखी.

इसके बाद, 29वें मिनट में इंग्लैंड के भी पीसी मिला और यहां ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर लोवेल ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. उन्होंने वर्ल्ड नम्बर-7 की इस कोशिश को नाकाम किया. इस कारण पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा.

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी और ऐसे में इंग्लैंड के लिए पहला मैच ड्रॉ होने के बाद इस मैच को जीतना बेहद जरूरी था. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दूसरे हाफ में उतरी इंग्लैंड ने वर्ल्ड नम्बर-1 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए गोल के अवसर तलाशने की कोशिश जारी रखी.

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी फ्लिन ओगिलवी ने सीधा शॉट मारते हुए गोल करने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर पिनर ने बेहतरीन सेव करते हुए असफल कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मौका हाथ से नहीं जाने दिया.

जैक वेटन ने टॉम क्रेग की ओर से मिले पास को 47वें मिनट में फील्ड गोल के रूप में तब्दील करते हुए ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला. इंग्लैंड ने अपनी कोशिशों को जारी रखा हुआ था.

ऑस्ट्रेलिया ने 50वें मिनट में एक बार फिर इंग्लैंड के डिफेंस को तोड़ते हुए ब्लैक गोवर्स की ओर से किए गए गोल के दम पर 2-0 से बढ़त हासिल की. 56वें मिनट में मैथ्यू स्वान की ओर से मिले पास पर वेयर ने गोल करते हुए अपनी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से आगे किया.

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को गोल का मौका न देते हुए अंत में 3-0 से जीत हासिल की. क्वार्टर फाइनल में स्थान हासिल करने के लिए इंग्लैंड के पास तीसरा ग्रुप मैच आखिरी मौका है, जहां उसका सामना सात दिसम्बर को आयरलैंड से होगा. इसके अलावा, ग्रुप स्तर पर शीर्ष पर बरकरार रहने और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश को पक्का करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को चीन से भिड़ना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कैसी है वेलिंग्टन की पिच? जानें ताजा अपडेट
LIVE: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कैसी है वेलिंग्टन की पिच? जानें ताजा अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget