एक्सप्लोरर

हसीन जहां का नया दावा, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक महिला के साथ थे शमी के संबंध

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं. हसीन जहां ने नया दावा पेश करते हुए कहा है कि शमी की एक गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीका में भी है.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं. हसीन जहां ने नया दावा पेश करते हुए कहा है कि शमी की एक गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीका में भी है. हसीन जहां ने एक नया दावा पेश करते हुए कहा कि 'शमी जब इसी साल साउथ अफ्रीका खेलने गए थे तो वहां पर भी साउथ अफ्रीका की एक महिला के साथ उनका अफेयर था.'

हसीन ने इन आरोपों के साथ दक्षिण अफ्रीकी महिला के साथ शमी के व्हाट्सएप चैट और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. आपको बता दें कि बीते दिन भी हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'शमी का मोबाइल खो जाने के बाद उनका व्यवहार मेरे प्रति बदल गया था.'

हालांकि उन्होंने सुलह के सवाल पर थोड़ी नरमी दिखाई थी. जिसके बाद खुद मोहम्मद शमी ने भी मीडिया से बात करते हुए अपने रिश्तें को बचाने के लिए पहल करने की बात कही थी. मोहम्मद शमी ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि 'अगर ये मुद्दा बातचीत से हल हो जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. आपसी तालमेल से इस मुद्दे को सुलझाना ही हम दोनों और हमारी बेटी के लिए सही रहेगा. मुझे इसके लिए कोलकाता जाना पडेगा तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं और मुझे हसीन जहां कहीं भी बुलाएंगी तो मैं बातचीत करने के लिए वहां मौजूद हो जाऊंगा.'

इस पूरे विवाद में एबीपी न्यूज़ ने हसीन के पहले पति से उनकी बड़ी बेटी से बात कि जिन्होंने कहा कि वो एक बार फिर से शमी और हसीन को एक साथ देखना चाहती हैं. हसीन की बड़ी बेटी चाहती हैं कि एक बार फिर से उनका परिवार एक हो जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget