एक्सप्लोरर

सर्जरी के बाद हार्दिक पांड्या ने खास अंदाज में की क्रिकेट मैदान पर वापसी

पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया था और इसी सीरीज में उनकी पीठ में चोट लग गई थी. अब उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर वापसी की जानकारी दी है.

टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने खास अंदाज में क्रिकेट मैदान पर वापसी का एलान किया है. पांड्या सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद से ही एक्शन से बाहर हैं. उन्होंने अक्टूबर में ब्रिटेन में अपनी पीठ पर एक सर्जरी भी करवाई है. अब उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर वापसी की जानकारी दी है.

हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर लिखा, "काफी लंबे समय से मैं मैदान से बाहर हूं. मैदान पर वापस आने से बेहतर कोई अहसास नहीं है." इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने इसे रिट्वीट कर लिखा, "पूरी फिटनेस में वापसी."

पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया था और इसी सीरीज में उनकी पीठ में चोट लग गई थी. 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी-20 खेलने वाले पांड्या अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड के दौरान भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा हो सकते हैं.

26 साल के हार्दिक ने बहुत कम समय में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली और दुनिया भर में एक जाने-माने खिलाड़ी बन गए. हार्दिक का बचपन काफी संघर्ष और गरीबी में बीता, लेकिन आईपीएल ने उन्हें टीम इंडिया का पोस्टर ब्वाय बना दिया.

यह भी पढ़ें-

क्रिकेट से दूर MS धोनी से संन्यास पर पूछा सवाल तो बोले- 'जनवरी तक मत पूछो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget