एक्सप्लोरर

आज IPL 2025 में गुजरात और पंजाब का मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

GT vs PBKS: आज आईपीएल 2025 का 5वां मुकाबला है. गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच आज भिड़ंत होगी. यहां आपको इस मुकाबले की A टू Z डिटेल्स मिलेंगी.

Gujarat Titans vs Punjab Kings: आईपीएल 2025 में आज भारतीय टीम के भविष्य के दो कप्तानों के बीच जंग है. एक तरफ शुभमन गिल होंगे तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर. अय्यर को पंजाब किंग्स की कमान सौंपी गई है. वहीं गिल गुजरात की कप्तानी करेंगे. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह पिछले सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे. अय्यर ने आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाया था. अब अय्यर पर पंजाब किंग्स को पहला खिताब जिताने की जिम्मेदारी है. हालांकि, गिल की टीम को हराना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला है. 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहने वाली है. यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. हालांकि, नए नियमों की वजह से अब ओस का इतना प्रभाव नहीं दिख रहा है. 

हेड टू हेड आंकड़े 

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक पांच मुकाबले हुए हैं. इस दौरान तीन मैच गुजरात ने जीते हैं तो दो मैचों में पंजाब को जीत मिली है. हालांकि, पिछले साल पंजाब ने अहमदाबाद में गुजरात को हराया था. 

गुजरात बनाम पंजाब मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. पेपर पर पंजाब की टीम भारी है, लेकिन गुजरात में भी कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. पिच को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आज भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत के चांस हैं. 

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साईं सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज. 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget