एक्सप्लोरर

मैच को मुश्किल चुनौती बताते हुए विराट कोहली ने की विरोधी धनंजय की तारीफ

नई दिल्ली: एमएस धोनी (नाबाद 45) ने एक बार फिर बताया है कि उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों कहा जाता है. धौनी ने भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 53) के साथ मिलकर पल्लेकेले स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के मुंह से जीत छीनते हुए भारत को तीन विकेट से विजयी बनाया. इस जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी खुश हैं कि टीम ने मुश्किल टेस्ट 'पार' कर लिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी शुरू होने से पहले बारिश आ गई और भारत को 47 ओवरों में 231 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे उसने सात विकेट खोकर 44.2 ओवरों में हासिल कर लिया. हालांकि उसकी इस जीत में श्रीलंका के स्पिनर गेंदबाज अकिला धनंजय रोड़ा बना गए थे, जिन्होंने छह विकेट लेकर एक समय भारत का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 131 रन कर दिया था. लेकिन धौनी और भुवनेश्वर ने मिलकर उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विरोधी टीम के स्पिनर अकिला धनंजय की तारीफ करते हुए कहा कि 'यह बेहद रोचक मैच था. दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों का भी मनोरंजन देखने को मिला. 230 रनों के लक्ष्य को हमने हासिल करते हुए दो शतकीय साझेदारी तो अच्छी हैं लेकिन बीच में जिस तरह से हमने 7 विकेट गंवाए वो चैंकाने वाला है.' इसके अलावा कप्तान कोहली ने बल्लेबाज़ी क्रम में नीचे आने को लेकर बताया कि 'जब आप 109 रन पर 1 विकेट पर होते हो तो आप उन खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करने का मौका देना चाहते हो जिन्हें पिच पर कम समय बिताने का मौका मिला हो, हम मजबूत स्थिती में तो सभी को मौका देना ज़रूरी था. इसे लेकर हमें कोई अफसोस नहीं है.' इतना ही नहीं खुद के निचलेक्रम में उतरने को लेकर कप्तान ने कहा, 'यदि मैं तीसरे नंबर पर भी बल्लेबाजी करने जाता तब भी मैं उस तरह की गेंद को मिस कर आउट हो सकता था, क्योंकि अकिला उस समय बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा था.' विराट ने इस युवा स्टार को ले कहा कि 'हम मान रहे थे कि वो एक अच्छा ऑफ स्पिनर है जो लेग ब्रेक गेंदबाजी कर लेता है लेकिन धनंजय ने चार विकेट गुगली पर हासिल किए.' विराट ने कहा, 'अगली बार टीम उसे लेकर ज्यादा सतर्क रहेगी. ये हमारे लिए एक मुश्किल चुनौती थी, लेकिन अच्छा है कि इसे हमने पार कर लिया.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget