Viral Video: गोलकीपर का अद्भुत कारनामा, गोल बचाकर ऐसे किया लोगों को हैरान
इस वीडियो को एशियाई फुटबॉल परिसंघ के ऑफिसियल पेज पर पोस्ट किया गया है.गोलकीपर बार-बार डिफेंड करता रहा और अंत तक उसने लड़ना नहीं छोड़ा.गोलकीपर ने शानदार तरीके से गोल को बचाकर आसपास खड़े खिलाड़ियों को हैरान कर दिया.

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज़ ऐसे मिल जाते हैं जो हैरान कर देने वाले होते हैं. कभी-कभी यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसा भी कुछ हो सकता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों को हैरानी हो रही है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि ग्राउंड पर कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं. इसी बीच एक खिलाड़ी गोल दागने के लिए गोलकीपर की ओर बॉल उछालता है लेकिन गोलकीपर बॉल को जबरदस्त तरीके से दूसरी ओर मूव करा देता है. वहीं, ग्राउंड पर खेल रहे साथी खिलाड़ी भी ये कारनामा देखकर यकीन नहीं कर पा रहे थे. बता दें कि लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है.
वीडियो में क्या है ख़ास?
इस वीडियो को एशियाई फुटबॉल परिसंघ (Asian Football Confederation) के ऑफिसियल पेज पर पोस्ट किया गया है. वीडियो में दिखाया गया है कि गोलकीपर ने शानदार तरीके से गोल को बचाकर आसपास खड़े और भी खिलाड़ियों को हैरान कर दिया. दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने लगातार चार गोल दागने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके. गोलकीपर बार-बार डिफेंड करता रहा और अंत तक उसने लड़ना नहीं छोड़ा. बता दें कि इस वीडियो को नॉर्वे के डिप्लोमेट एरिक सोलहेम ने भी शेयर किया है.
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने इसे 'शानदार खेल का प्रदर्शन' बताया है जबकि कुछ लोगों ने गोलकीपर की तारीफ की है. वहीं, एरिक द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है. एरिक सोलहेम ने इस वीडियो को 12 दिसंबर को शेयर किया था.
ये भी पढ़ें :-
अब हर गांव तक पहुंचेगा इंटरनेट!
Unpaused: अमेज़न प्राइम पर देखिए कोरोना काल में इंसानी रिश्तों की दास्तां
Source: IOCL






















