एक्सप्लोरर

NZ Vs WI: फिलिप्स ने 46 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, नाम किया बेहद ही खास रिकॉर्ड

NZ Vs WI: न्यूजीलैंड फिलिप्स के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में मात देने में कामयाब रही है. फिलिप्स ने इस शतक के साथ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 72 रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली. न्यूजीलैंड की जीत में ग्लेन फिलिप्स का अहम योगदान रहा जिन्होंने महज 46 गेंद में शतक जड़ दिया. फिलिप्स ने 51 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली और उनकी पारी में 8 छक्के भी शामिल रहे. इस पारी के साथ ही फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड कॉलिन मुनरो के नाम था. मुनरो ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 47 गेंद में शतक लगाया था. फिलिप्स हालांकि टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में काफी पीछे रह गए.

टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा, डेविड मिलर और सुदेश विक्रमसेकरा के नाम है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़े हैं.

फिलिप्स ने अपनी शतकीय पारी के दौरान डेवोन कॉनवाय के साथ तीसरे विकेट के लिए 184 रन की पार्टनरशिप की. कॉनवाय ने 37 गेंद में नाबाद 65 रन बनाए. इन दोनों की बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाने में कामयाब रही.

वेस्टइंडीज की टीम कभी भी इस लक्ष्य को हासिल करती हुई दिखाई नहीं दी. पोलार्ड की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टी20 मुकाबले में भी वेस्टइंडीज को मात दी थी. दूसरे मैच में जीत के साथ ही कीवी टीम वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक मैच शेष रहते हुए ही मात देने में कामयाब हो गई है. दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा.

IND Vs AUS: वार्नर की जगह लेने को तैयार हैं लाबुशेन, किया है यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget