एक्सप्लोरर

नाथन लॉयन ने भारत- ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तुलना एशेज से की, कहा- हम बदला लेना चाहते हैं

भारतीय टीम ने आखिरी बार जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब उसने इतिहास रचते हुए टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी. लॉयन ने कहा कि वह अगले महीने से शुरू हो रही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज पर भी नजर रखेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने कहा है कि भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज मौजूदा समय में सबसे बड़ी सीरीज है. उन्होंने यहां तक कहा कि यह सीरीज एशेज के बराबर ही है. भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

भारतीय टीम ने आखिरी बार जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब उसने इतिहास रचते हुए टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी. लॉयन ने कहा कि मेजबान टीम, भारतीय टीम का बेसब्री से इंतजार कर रही है. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के फेसबुक पेज पर जारी वीडियो में लॉयन ने कहा है, "ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए आप मैच या सीरीज नहीं हारना चाहते. जाहिर सी बात है कि भारत ने कुछ साल पहले हमें हरा दिया था, इसलिए हम चाहते हैं कि वह यहां आएं."

उन्होंने कहा, "एशेज की ही तरह यह सीरीज बड़ी साबित हो रही है. उनकी टीम सुपरस्टार खिलाड़ियों से सजी हुई है और इस ग्रीष्मकाल में यह शानदार सीरीज होने वाली है."

लॉयन ने कहा कि वह अगले महीने से शुरू रही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज पर भी नजर रखेंगे. कोविड-19 के बाद यह सीरीज क्रिकेट की वापसी की पहली सीरीज होगी.

लॉयन ने कहा, "मैं अलग-अलग खिलाड़ियों को देखने की कोशिश करूंगा और देखूंगा कि वह किस तरह से खेलते हैं. मैं काफी उत्साहित हूं. गेंद पर आप सलाइवा नहीं लगा सकते तो हो सकता है कि स्पिनर गेंदबाजी की शुरुआत करें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget