एक्सप्लोरर

वूमेंस सिंगल्स में स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा बनी विम्बलडन चैंपियन

लंदन: स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा ने पांच बार की चैंपियन वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से हराकर पहली बार विम्बलडन चैंपियन बनी. इस जीत के साथ ही मुगुरूजा ने अपने करियर का पहला विम्बलडन वूमेंस सिंगल ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया.

मुगुरूजा ने शानदार खेल दिखाते हुए वीनस को 77 मिनट में पस्त कर उनकी इतिहास रचने की उम्मीद तोड़ दी और इस तरह वह विम्बलडन जीतने वाली दूसरे स्पेनिश खिलाड़ी बन गयी. वह दो साल पहले अपने पहले विम्बलडन फाइनल में वीनस की बहन सेरेना से हार गयी थीं.

मुगुरूजा की मौजूदा कोच कोंचिटा मार्टिनेज ने ही 1994 में विम्बलडन में स्पेनिश झंडा लहराया था, जिसमें उन्होंने मार्टिना नवरातिलोवा को पराजित किया था. इस 23 साल की खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा, ‘‘पहला सेट कठिन था. हम दोनों के पास काफी मौके थे. लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने मिले मौकों का फायदा उठाया. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो साल पहले मैं सेरेना के खिलाफ फाइनल में हारी गयी थी और उसने मुझे कहा था कि एक दिन मैं खिताब जीतूंगी. और ये हो गया. ’’

मुगुरूजा ने पिछले साल फ्रेंच ओपन ट्रॉफी जीती थी, यह उनका दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है. उन्होंने इस तरह वीनस को ओपन युग में सबसे उम्रदराज विम्बलडन चैम्पियन बनने से रोक दिया. वीनस ने आठ साल बाद विम्बलडन के फाइनल में प्रवेश किया, वह छठा आल इंग्लैंड क्लब खिताब जीतने की उम्मीद लगायी थी. उन्होंने नौ साल पहले यहां अंतिम ट्रॉफी हासिल की थी.

वीनस ने शुरुआत से ही काफी नर्वस खेल दिखाया जिससे उन्हें इस साल ग्रैंडस्लैम में दूसरी बार निराशा का मुंह देखना पड़ा, इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सेरेना से हार गयी थीं. वीनस ने कहा, ‘‘बधाई हो गार्बाइन. मैं जानती हूं कि तुमने कितनी मेहनत की हैं जो चीजें सेरेना करती हैं, मैंने वही करने का अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया लेकिन मुझे लगता है कि और मौके मिलेंगे. ’’

पेरिस में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद मुगुरूजा के प्रदर्शन में काफी गिरावट आयी जिससे वह रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हो गयी. लेकिन उन्होंने घास पर अपनी फॉर्म में वापसी की और अब अगले हफ्ते आने वाली नयी रैंकिंग में उनका पांचवें स्थान पर पहुंचना तय है.

ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार बूंदाबांदी से छत के नीचे फाइनल हुआ जिसे देखने के लिये रॉयल बाक्स में स्पेन के किंग जुआन कार्लोस और हालीवुड अभिनेत्री हिलेरी स्वांक बैठे थे.

अपना नौंवा विम्बलडन फाइनल खेल रही वीनस पहले सेट में क्रास कोर्ट विनर से 3-2 से आगे थी लेकिन बाद में मुगुरूजा ने दो सेट प्वाइंट बचाकर इसे जीत लिया. फिर आसानी से दूसरा सेट एक भी गेम गंवाये बिना जीत लिया. जीतने के बाद वह घास पर लेट गयी और अपना रैकेट आसमान की ओर उठा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान
दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान
रोहित शर्मा का यू-टर्न, IPL 2027 में फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! रिपोर्ट
रोहित शर्मा का यू-टर्न, IPL 2027 में फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान!
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget