एक्सप्लोरर

French Open 2020: आसान जीत के साथ नडाल चौथे दौर में, थीम का विजयी अभियान भी जारी

French Open 2020: नडाल को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है. अब तक तीन राउंड में नडाल ने अपने मैच बेहद आसानी से जीत लिए हैं.

French Open 2020: लाल बजरी के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष सिंगल वर्ग के चौथे दौर में जगह बना ली है. वहीं, 2015 के विजेता स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अमेरिकी ओपन के विजेता थीम ने भी चौथे दौर में जगह बना ली है.

अपने 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगे नडाल ने शुक्रवार को फिलिपे चार्टर कोर्ट पर खेल गए मैच में इटली के स्टेफानो ट्रावागिला को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 6-0 से मात दी. यह मैच एक घंटे 35 मिनट तक चला.

मैच के बाद नडाल ने कहा, "काफी सारे महीने बिना टेनिस के बिताने के बाद हम लोग अजीब स्थिति में हैं, खासकर मेरे लिए क्योंकि मैं अमेरिका ओपन में नहीं खेला था. मुझे नहीं पता कि यह पॉजिटिव था या निगेटिव. लेकिन मैं पॉजिटिव चीजों की तरफ देखता हूं. मैंने स्टेफानो जैसे खिलाड़ी के सामने अच्छा खेल खेला और जीत हासिल की."

अगले दौर में नडाल का सामना अमेरिका के सेबास्टियन कोर्डा से होगा. वहीं अन्य पुरुष एकल वर्ग के एक और मैच में वावरिंका को उलटफेर का शिकार होना पड़ा. उन्हें वाल्डकार्ड से आए विश्व के 239 नंबर के खिलाड़ी ह्यूगो गैस्टन ने 2-6, 6-3, 6-3, 4-6, 6-0 से हरा दिया.

थीम भी चौथे दौर में

इस साल के अमेरिका ओपन के विजेता आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने एक और ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में जगह बना ली है. थीम ने क्ले कोर्ट के इस ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर में नोर्वे के केस्पर रड को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-1 से मात दी.

थीम ने कहा, "कैस्पर शानदार खिलाड़ी हैं. एक आकर्षित खिलाड़ी. उनके अंदर काफी आत्मविश्वास है. उन्होंने बताया कि वह क्ले कोर्ट के बड़े खिलाड़ी हैं. मैंने कोशिश की थी मैं तीसरे सेट में उन्हें मौके न दूं."

वहीं अमेरिका के सेबास्टियन कोर्डा नौ साल के बाद इस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुचने वाले पहले क्वालीफायर खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने स्पेन के प्रेडो माíटनेज को 6-4, 6-3, 6-1 से मात दी.

IPL 2020: धोनी ने हार पर तोड़ी चुप्पी, बताया किन गलतियों का खामियाजा भुगत रही है टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget