एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी ने हार पर तोड़ी चुप्पी, बताया किन गलतियों का खामियाजा भुगत रही है टीम

IPL 2020: सीएसके अपने शुरुआती चार में तीन मैच गंवा चुकी है. अगर धोनी की टीम अगले दो मैचों में वापसी नहीं करती है तो वह प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो सकती है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में सीएसके को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से निशाने पर हैं. धोनी ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी टीम ने इस सीजन को अब तक हल्के में लिया और इसी बात का खामियाजा सीएसके को भुगतना पड़ा रहा है.

धोनी ने हार के लिए गेंदबाजों को फील्डिंग को भी दोषी ठहराया है. धोनी ने कहा, ''हम लगातार तीन मैच हार चुके हं. हम कैच नहीं पकड़ रहे हैं, गेंदबाजी में नो बॉल कर रहे हैं. हम बहुत ज्यादा आराम में चले गए और उसका खामियाजा भुगतना पड़ा है.''

धोनी का मानना है कि मैच में शुरुआत अच्छी रही. उन्होंने कहा, ''हमने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की. आखिरी के ओवरों में हम और बेहतर कर सकते थे. इस लेवल पर हमें सुधार करना होगा और हम हर मैच में कैच नहीं छोड़ सकते हैं.''

धोनी ने दावा किया है उनकी टीम टूर्नामेंट में वापसी करेगी. कप्तान ने कहा, ''हम इस हार से सबक लेंगे. अपना बेस्ट देना जरूरी है. हमारे लिए इस हार में भी कुछ अच्छा रहा है. हम वापसी की पूरी कोशिश करेंगे.''

धोनी ने मैच के बात बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करने की बात को स्वीकार किया है. दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ''मैं गेंद को बल्ले के बीच से नहीं मार पा रहा था. पारी के दौरान काफी थक भी गया था. मैंने जीत दिलाने की पूरी कोशिश की.''

बता दें कि सीएसके के लिए आईपीएल 13 बहुत ही खराब जा रहा है. इस सीजन में जीत के साथ आगाज करने वाली टीम सीएसके अपने तीन मैच गंवा चुकी है. प्वाइंट्स टेबल में भी धोनी की टीम आखिरी पायदान पर है.

IPL 2020: प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद की हुई चांदी, धोनी की टीम की हालात बेहद ही खस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget