एक्सप्लोरर

FIFA 2018:फिर टूटा मेस्सी के विश्व कप जीतने का सपना, फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराया

प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली.

नई दिल्ली: विश्व के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया. प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. 2006 में पहला विश्व कप खेलने वाले मेस्सी अपना चौथा विश्व कप खेल रहे थे लेकिन एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए. आज के मुकाबले में फ्रांस हर तरह से अर्जेंटीना पर भारी दिखी और मुकाबला शुरू होते ही मैच पर पकड़ बना ली. 13वें मिनट में टीम को पेनल्टी मिली और एंटोनियो ग्रिजमान ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा कर टीम को बढ़त दिला दी. अर्जेंटीना ने इसके बाद जवाबी हमला किया आखिरी समय तक गेंद गोल पोस्ट से दूर ही रही. पहले हाफ के खत्म होने के कुछ देर पहले 41वें मिनट में डी मारिया ने 35 गज की दूरी से खूबसूरत गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया. दूसरे हाफ के खेल शुरू होने के साथ ही अर्जेंटीना ने फ्रांस पर दबाव बनाना शुरू किया जिसका फायदा उन्हें 48वें मिनट मिला और मेस्सी के पास पर गेब्रियल मरकैडो ने गोलकर टीम को बढ़त दिला दी. यही एक पल था जब मेस्सी की टीम मैच में आगे थी लेकिन उनकी बढ़त 9 मिनट तक ही रही और बेंजामिन पवार्ड ने शानदार गोल कर फ्रांस को बराबरी पर ला खड़ा किया. दूसरा गोल खाने के बाद अर्जेंटीना का खेल पूरी तरह बिखरा हुआ दिखा. फ्रांस ने लगातार विरोधी टीम पर दबाव बनाया और अर्जेंटीना के बिखरे हुए डिफेंस में सेंध लगाने में कामयाब रहे. 64वें और 68वें मिनट में किलियाने एमबापे ने गोल कर टीम को 4-2 से आगे कर दिया. अर्जेंटीना मुकाबले से लगभग बाहर हो गई थी और खिलाड़ियों पर इसका असर भी दिखने लगा था अंतिम के समय में मेस्सी की टीम ने गोल करने के भरपुर कोशिश की लेकिन इंज्री टाइम में सर्जियों एगुयरो ही गोल करने में सफल रहे. एमबापे ने अपनी फुर्ती से अर्जेंटीना के डिफेंस की नाक में दम किए हुए थे और अर्जेंटीना के निकोलस टैगलिफियाको ने 20वें मिनट में उन्हें गिरा दिया. हालांकि उन्हें रैफरी ने पीला कार्ड तो दिया लेकिन फ्रांस को फ्री किक नहीं दी. पहले हाफ में अर्जेंटीना ने गेंद कब्जाने के मामले दबदबा तो बनाया लेकिन मेस्सी के बावजूद मौकों का फायदा नहीं उठा सके. डग आउट में मैनेजर डिडिएर डेसचैम्प्स के चेहरे पर राहत बराबरी के बाद साफ देखी जा सकती थी. फ्रांस और अर्जेंटीना 12वीं बार एक दूसरे से भिड़ रहे थे. साउथ अमेरिकी देश ने पिछले 11 मैचों में से छह में जीत दर्ज की थी जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे थे. फ्रांस की टीम ने शुरूआती टीम में छह बदलाव किये थे, उसने पॉल पोग्बा और एमबापे दोनों को टीम में चुना.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget