एक्सप्लोरर

18 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले बल्लेबाज़ का निधन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने शुक्रवार को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ए.जी. मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया. ए.जी.मिल्खा सिंह का चेन्नई के एक अस्पताल में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 75 साल के थे.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने शुक्रवार को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ए.जी. मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया. ए.जी.मिल्खा सिंह का चेन्नई के एक अस्पताल में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 75 साल के थे. मिल्खा सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. उन्होंने 60 के दशक में चार टेस्ट मैच खेले थे. मिल्खा सिंह के बड़े भाई कृपाल सिंह ने भी भारतीय टीम के लिए अपने करियर में 14 टेस्ट मैच खेले. दोनों भाइयों ने 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट मैच साथ खेला था. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "बोर्ड पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताता है. सिंह ने टीम के लिए चार टेस्ट मैच खेले थे. उन्होंने 18 साल की उम्र में ही भारत के लिए पदार्पण किया था." चेन्नई में जन्मे मिल्खा सिंह ने मद्रास (वर्तमान में तमिलनाडु) के लिए 88 प्रथम श्रेणी के मैच खेले थे और कुल 4324 बनाए थे. इसमें आठ शतक और 27 अर्धशतक हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 4 टेस्ट मुकाबले भी खेले हैं. एजी मिल्खा सिंह साल 1960 में उस समय भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी थी. उन्होंने 18 साल 13 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्विटर के जरिए मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया. अपने ट्वीट में बेदी ने कहा, "एक समय पर भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाज मिल्खा सिंह अब नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. गुरु मेहर करे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget