एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का दावा- कोहली ने भारत को कठोर टीम बना दिया है जो दबाव में नहीं आती

नासिर हुसैन ने इंग्लैंड को पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में कड़ी चुनौती के लिये तैयार रहने को कहा है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कोहली ने भारत की वर्तमान टीम में कभी हार नहीं मानने का जज्बा भर दिया है. उनकी दमदार नेतृत्व की वजह से वो मैदान के अंदर या बाहर विपरीत परिस्थितियों से परेशान नहीं होती है.

कप्तान कोहली की गैर-मौजूदगी और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत की अनुभवहीन टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में अपनी दृढ़ता और संकल्प का शानदार नमूना पेश करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करके चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीती.

हुसैन ने इंग्लैंड को पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में कड़ी चुनौती के लिये तैयार रहने को कहा है. उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, "कोई भी टीम जो ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर आउट होने के कारण 0-1 से पिछड़ गयी हो, जिसने पैटरनिटी लीव के कारण कोहली को गंवा दिया हो, जिसका गेंदबाजी आक्रमण पंगु बन गया हो और वह तब भी वह मैदान के अंदर और बाहर खास जज्बा दिखाकर वापसी करती है तो आप उसे दबाव में नहीं ला सकते हो."

हुसैन ने आगे कहा, ‘‘भारत अब सख्त टीम बन गयी है और मुझे लगता है कि यह चीज कोहली ने उसमें भरी है. कोई गलती न करें, वे स्वदेश में बेहद मजबूत टीम है.’’

श्रीलंका पर 2-0 की जीत से इंग्लैंड की टीम उत्साह से भरी है लेकिन हुसैन ने कहा कि मेहमान टीम को पहले टेस्ट के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करना चाहिए. हुसैन ने इससे पहले जॉनी बेयरस्टो को शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिये नहीं चुनने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी.

हुसैन ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा संकेत है कि उन्होंने आगे की मुश्किल चुनौती से पहले यह सीरीज जीती. एशेज, भारत के खिलाफ स्वदेश और विदेश, न्यूजीलैंड में सीरीज आसान नहीं होती लेकि न वह आत्मविश्वास और जीत की लय के साथ भारत के खिलाफ सीरीज खेलने जा रहा है.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं भारत में पैदा हुआ और मैंने हमेशा भारत बनाम इंग्लैंड को सर्वश्रेष्ठ सीरीज में से एक माना. मैं बस इतना ही कहूंगा कि अपने सर्वश्रेष्ठ 13 से 15 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई में उतरें.’’

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: अहमदाबाद में इंग्लैंड से कभी नहीं हारा है भारत, जानिए आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget