एक्सप्लोरर

IND vs ENG: अहमदाबाद में इंग्लैंड से कभी नहीं हारा है भारत, जानिए आंकड़े

इस मैदान पर 2012 में दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत में भारत ने एलिस्टर कुक के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की थी.

IND vs ENG: अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से कभी नहीं हारी है. हालांकि मेजबान टीम ने इस स्थान पर अब तक इंग्लैंड से केवल दो मैच खेले हैं. भारत ने एक मैच जीता है और दूसरा ड्रा में समाप्त हुआ है. नए सिरे से तैयार इस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चार मैचों की सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट की मेजबानी भारत को करनी है. तीसरा मैच दिन-रात का होगा. यह मैच 24 फरवरी को शुरू होगा जबकि चौथा मैच 4 मार्च से शुरू होगा.

2012 में दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत में भारत ने एलिस्टर कुक के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की थी. पहले बल्लेबाजी कर कर रही भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 206 रनों की शानदार पारी खेली थी और वीरेंद्र सहवाग ने शानदार 117 रनों की पारी खेली थी, जिससे भारत ने 521/8 विकेट पर अपनी पारी घोषित की थी.

इसके जवाब में इंग्लैंड केवल 191 रन पर आउट हो गया था, क्योंकि बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए. इसके बाद इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान कुक ने 199 रनों की पारी खेली जबकि विकेटकीपर मैट प्रायर ने 91 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम 406 रन बनाने में सफल रही ओझा ने फिर से चार विकेट झटके जबकि उमेश ने तीन विकेट लिए.

भारत ने सहवाग का विकेट खोते हुए 77 रनों के लक्ष्य का को आसानी से हासिल कर लिया. पुजारा और विराट कोहली क्रमश: 41 और 14 रन बनाकर नाबाद रहे. कुल मिलाकर, भारत ने अहमदाबाद में सभी टीमों के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं, और चार जीत दर्ज की हैं, दो मैच हारे हैं और छह ड्रॉ हुए हैं. भारत ने 1983 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ और 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच हारे हैं.

1982 में बना अहमदाबाद का सरदार पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसकी क्षमता एक लाख 10 हजार हो चुकी है. भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी सीरीज का पहला टेस्ट 5 फरवरी से खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 13 फरवरी से होगा. दोनों मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 

Syed Mushtaq Ali Trophy: कर्नाटक को हराकर पंजाब ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget