एक्सप्लोरर

6000 रन और 21 शतक लगाने वाले पूर्व खिलाड़ी और BCCI के पूर्व महाप्रबंधक का निधन

हैदराबाद के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व महाप्रबंधक रहे एम. वी. श्रीधर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

नई दिल्ली: हैदराबाद के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व महाप्रबंधक रहे एम. वी. श्रीधर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. श्रीधर 51 साल के थे. उन्हें हैदराबाद स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंतने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. श्रीधर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं. बीसीसीआई में 2013 से महाप्रबंधक के रूप में सेवा देने के अलावा, श्रीधर कई वर्षो तक विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में भी शामिल रहे. श्रीधर ने हैदराबाद के लिए 1988-89 और 1999-00 तक प्रथम श्रेणी में 97 मैच खेले थे और 6,701 रन बनाए थे. इसमें 21 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, ए-श्रेणी में 35 मैच खेले और 29.06 की औसत से 930 रन बनाए. इसमें पांच शतक शामिल हैं. प्रथम श्रेणी में श्रीधर का सबसे बेहतरीन स्कोर जनवरी, 1994 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ बनाया गया 366 रनों का स्कोर था. इस मैच में हैदराबाद ने छह विकेट खोकर 944 रनों पर अपनी पारी घोषित की थी. यह रणजी ट्रॉफी का सर्वोच्च स्कोर है. श्रीधर के निधन पर शोक जताते हुए बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अनिरुद्ध चौधरी ने कहा, "मेरे दोस्त श्रीधर की आत्मा को शांति मिले. वह इस दुनिया से जल्दी चले गए. एक खिलाड़ी और अधिकारी के तौर पर उन्होंने क्रिकेट के लिए बेहतरीन सेवा दी." जाने माने कमंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया, "डॉ. श्रीधर एक ऐसे इंसान थे, जिनसे आप कभी भी संपर्क कर सकते थे. वह कहते थे कि मैंने कई जगह काम किया है और अब मैं कहता हूं कि चलो हैदराबादी के तरीके से करते हैं. वह एक अच्छे बल्लेबाज थे." भारत की ओर से पिछले साल आयोजित टी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी के दौरान श्रीधर ने टूर्नामेंट निदेशक के रूप में काम किया था. उन्होंने जुलाई, 2012 में हैदराबाद सचिव के चुनाव भी जीते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget