एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022: आज तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया और मोरक्को के बीच टक्कर, जानें किसका पलड़ा है भारी

Morocco vs Croatia: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा. क्रोएशिया और मोरक्को की टीमें आमने-सामने होंगी.

FIFA WC 2022 Third Place Match: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WC 2022) में आज (17 दिसंबर) तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा. इसमें सेमीफाइनल मुकाबलों में पराजित हुई टीमें भिड़ती हुई नजर आएंगी. क्रोएशिया और मोरक्को के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. कतर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को अर्जेंटीना के हाथों 0-3 से मैच गंवाना पड़ा था. वहीं, मोरक्को को फ्रांस ने 2-0 से शिकस्त दी थी.

वर्ल्ड कप 2022 की रनर-अप रही क्रोएशिया का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आ रहा है. टीम में लुका मोड्रिच, पेरिसिच, क्रेमरिच और लवरन जैसे कई स्टार खिलाड़ी हैं. दिग्गज खिलाड़ी लुका मोड्रिच के लिए यह वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला भी होगा. ऐसे में क्रोएशिया अपने इस स्टार खिलाड़ी को जीत के साथ वर्ल्ड कप विदाई देना चाहेगी.

उधर, मोरक्को की टीम भी कुछ कमजोर नहीं रही है. टीम ने कई उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल तक की राह तय की थी. मोरक्को ने बेल्जियम और कनाडा को हराकर ग्रुप में टॉप पर रहते हुए नॉक आउट स्टेज में क्वालिफाई किया था. मोरक्को ने राउंड ऑफ-16 में स्पेन और क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल जैसी टीमों का हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

क्रोएशिया ने ग्रुप स्टेज में मोरक्को और बेल्जियम के साथ ड्रॉ और कनाडा के खिलाफ मैच जीतकर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई थी. नॉक आउट स्टेज में क्रोएशिया ने पहले जापान और बाद में ब्राजील को हराते हुए सेमीफाइनल की टिकट कटाई थी.

क्रोएशिया और मोरक्को के बीच पिछला मुकाबला रहा था ड्रॉ
क्रोएशिया और मोरक्को की टीमें इस वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में थी. दोनों के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था. इस मुकाबले में बॉल पजेशन में क्रोएशिया (57%) आगे रही थी. वहीं, गोल अटेम्प्ट करने के मामले में मोरक्को (8) ने बाजी मारी थी. क्रोएशिया ने भी 6 बार मोरक्को के गोल पोस्ट पर हमला बोला था. पिछले मैच में क्रोएशिया ने जहां 592 पास पूरे किए थे, वहीं मोरक्को की टीम 290 पास पूरे कर पाई थी.

कब और कहां देखें मुकाबला?
फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए होने वाला यह मुकाबला खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. 17 दिसंबर को भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे मैच शुरू होगा. मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स18 1 और स्पोर्ट्स18 1HD पर किया जाएगा. जियो सिनेमा और एमटीवी एचडी एप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें...

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप में खूब चला है मेसी का जादू, जानें अर्जेंटीना के इस दिग्गज के 10 बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain vs Argentina Highlights: स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
FIFA World Cup 2026 Final Highlights: फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, भारत में इन दो राज्यों में मंडे को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, भारत में इन दो राज्यों में मंडे को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget