एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : किस्मत आजमाने मैदान पर उतरेंगे स्वीडन, द. कोरिया (प्रीव्यू)

टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी और कप्तान आंद्रेस ग्रैक्विस्ट नेतृत्व के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. विक्टर क्लासेन भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे.

नई दिल्ली: पिछले दो सीजन से गायब रहने के बाद स्टार खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविच के बगैर सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ निजनी नोवगोरोड स्टेडियम में स्वीडन किस्मत आजमाने उतरेगी. दक्षिण कोरिया भी इस मैच में अपने कप्तान की सुंग युइंग और सोन हीयुंग मिन के दम पर ही स्वीडन को टक्कर देने उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों में से विजेता टीम का आंकलन कर पाना मुश्किल है.

2014 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी दक्षिण कोरिया

साल 2014 वर्ल्ड कप में उतरी दक्षिण कोरिया की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इस कारण वह ग्रुप स्तर से आगे नहीं बढ़ पाई. हालांकि, 2002 में उसने सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया था. एशियाई देशों में दक्षिण कोरिया एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है.

ऐसे में उसके प्रदर्शन पर शक नहीं किया जा सकता. लाजमी है कि अपने मिडफील्डर और कप्तान यूइंग के दम पर वह स्वीडन को करारी टक्कर देने की कोशिश करेगी. इसके अलावा, फारवर्ड मिन पर भी टीम का प्रदर्शन बेहद निर्भर करता है.

स्वीडन पड़ सकती है द. कोरिया पर भारी

स्वीडन के पास भले ही उसका स्टार खिलाड़ी इब्राहिमोविच न हो, लेकिन उसकी सबसे बड़ी मजबूती उसकी एकता है. ऐसे में वह अधिक प्रतिस्पर्धी है. टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी और कप्तान आंद्रेस ग्रैक्विस्ट नेतृत्व के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. विक्टर क्लासेन भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे.

दक्षिण कोरिया के खिलाफ ऐसे में स्वीडन को जीत की आशा जरूर है, लेकिन यह उसके लिए आसान नहीं होगा. प्रतिद्वंद्वी टीम भी अपने पहले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है. दोनों टीमें जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज करने की पूरी तैयारी में हैं और इसीलिए, यह मैच नोवगोरोड स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए रोमांचक रहेगा.

दक्षिण कोरिया के अहम खिलाड़ी सोन ने एक बयान में कहा, "लोग जब मेरे बारे में अच्छी बातें कहते हैं, तो मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है. हालांकि, मैं पिच पर कैसा प्रदर्शन करता हूं यह मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मैं जानता हूं कि कई लोगों की उम्मींदे मुझसे जुड़ी हुई हैं और इसीलिए, मैं खुद पर अधिक जिम्मेदारी महसूस करता हूं."

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा.

टीमें :

स्वीडन :-

गोलकीपर : कार्ल जोहान जोनसन, क्रिस्टोफर नोर्डफेल्ड, रोबिन ओल्सेन

डिफेंडर : मिकाएल लस्टिंग, विक्टर लिंडेलोफ, आंद्रेस ग्रैक्विस्ट (कप्तान), मार्टिन ओल्सन, लुडविग ऑगस्टिनसन, फिलिप हेलांडेर, एमिल क्राफ्त, पोंटस जोनसन

मिडफील्डर : सेबेस्टियन लार्सन, विक्टर क्लासेन, गुस्तव सेवेनसन, एमिल फोरबर्ग, ऑस्कर हिल्जेमार्क और मार्कस रोहडेन, जिमी डुरमाज, एल्बिन एकडल

फारवर्ड : मार्कस बर्ग, ओला टोइवोनेन, जॉन ग्विडेट और इसाक केइसे थेलिन

दक्षिण कोरिया :-

गोलकीपर- किम सीयुंग ग्यू, किम जिन ह्योन, चो हयून वू .

डिफेंडर- किम युंग ग्वोन, जांग हयून सू, जुंग सीयुंग हयून, युन योंग सुन, ओह बेन सुक, किम मिन वू, पार्क जू-हो, होंग चुल, गो योन हेन, ली योंग.

मिडफील्डर- की सुंग यूइंग, जुंग वू युंग, जु से जोंग, कु जा-चिओल, ली जाए- सुंग, ली सीयुंग वू, मून सिओन मिन.

फारवर्ड- किम शिन वूक, सोन हीयुंग मिन, ह्वांग ही-चेन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमन धीर बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान, दिग्गज ने अपने बयान से सबको चौंकाया
नमन धीर बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान, दिग्गज ने अपने बयान से सबको चौंकाया
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget