एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: मेसी, रोनाल्डो, नेमार जैसे स्टार खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन

टूर्नामेंट का नियम यह कहता है कि क्वार्टर फाइनल से पहले यदि किसी खिलाड़ी को दो येलो कार्ड दिखाया जाता है तो उन्हें अगले एक मैच के लिए निलंबित कर दिया जाएगा.

रूस की धरती पर खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म हो चुके हैं और आज से प्री-क्वार्टर राउंड की शुरुआत होने जा रही हैं. वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदारों टीमों को खिताब पाने के लिए अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है. लेकिन उससे पहले उनके स्टार खिलाड़ियों पर निलंबन की तलवार लटकने लगी है. इन खिलाड़ियों में अर्जेटीना के लियोनल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार भी शामिल हैं.

टूर्नामेंट का नियम यह कहता है कि क्वार्टर फाइनल से पहले यदि किसी खिलाड़ी को दो येलो कार्ड दिखाया जाता है तो उन्हें अगले एक मैच के लिए निलंबित कर दिया जाएगा. अगर खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में येलो कार्ड मिलता है तो उसके सेमीफाइनल खेलने पर बैन लग सकता है.

इसका मतलब है कि कोई भी खिलाड़ी निलंबन की लटकती तलवार के साथ सेमीफाइनल में नहीं जाना चाहेगा, जो उन्हें फाइनल से बाहर करा दे. कुछ बड़े खिलाड़ियों पर क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में बैन लगने का खतरा बना हुआ है.

स्टार खिलाड़ियों को ग्रुप स्टेज में मिला है येलो कार्ड

अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. मेसी को ग्रुप स्टेज में नाइजीरिया के खिलाफ आखिरी मिनटों में समय बर्बाद करने को लेकर येलो कार्ड दिखाया गया था. मेसी के अलावा अर्जेटीना के पांच और खिलाड़ियों को येलो कार्ड मिल चुका है.

मेसी को अब अगर नॉकआउट में फ्रांस के खिलाफ भी येलो कार्ड मिलता है तो उन्हें क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि ऐसा तभी होगा जब दोनों टीमें अगले दौर में पहुंचती हैं.

इस लिस्ट में दूसरा नाम पुर्तगाल के करिश्माई फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है. रोनाल्डो को ईरान के डिफेंडर को कोहनी मारने के लिए येलो कार्ड दिया गया था. हालांकि रोनाल्डो टीम के एकमात्र खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्हें शनिवार को उरुग्वे के खिलाफ चौंकन्ना रहना होगा, बल्कि उनके पांच टीम साथी भी ग्रुप चरण में रेफरी द्वारा बुक किए जा चुके हैं.

मेसी और रोनाल्डो के बाद ब्राजील की तिकड़ी-नेमार, फिलिप कॉटिन्हो और कैसीमिरो पर भी निलंबन की तलवार लटक रही है. इन खिलाड़ियों को निलंबन से बचे रहने के लिए दो जुलाई को समारा में मेक्सिको के खिलाफ होने वाले नॉकआउट मैच में रेफरी की नजर से बच के रहना होगा. अन्य टीमों में इंग्लैंड के काइल वाल्कर और रूबेन लोफ्तस, बेल्जियम के जान वेर्टोंघन, थॉस मुनियर और केविन डी ब्रूयन को भी सतर्क रहने की जरूरत है. स्पेन के खिलाड़ी सर्जियो बुस्केटस को भी येलो कार्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Arthur Fery Record: विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget