एक्सप्लोरर

Fifa world cup 2018: 28 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, स्वीडन को 2-0 से हराया

इंग्लैंड ने 1990 में इटली में हुए विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पश्चिम जर्मनी ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 (1-1) से शिकस्त दी थी.

समारा: इंग्लैंड ने शनिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में जगह बना ली. इंग्लिश टीम 1990 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है. इंग्लिश टीम 28 साल के लंबे इंतजार के बाद इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने में कामयाब हो पाई है.

इंग्लैंड ने 1990 में इटली में हुए विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पश्चिम जर्मनी ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 (1-1) से शिकस्त दी थी. लेकिन अब उसने हैरी मेग्वायर (30वें) और डेली एली (59वें) के गोलों की मदद से एक बार फिर यह कारनाम कर दिखाया है.

समारा ऐरेना में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से ही इंग्लैंड ने गेंद पर नियंत्रण बनाने में अधिक विश्वास दिखाया और स्वीडन के मिडफील्डर और फॉरवर्ड खिलाड़ियों का लगातार परेशानी में डाले रखा. 19वें मिनट में रहीम स्टर्लिग ने बॉक्स के बाहर दाईं छोर पर विपक्षी टीम के डिफेंडर को छकाते हुए स्ट्राइकर हैरी केन को गेंद पास की लेकिन इंग्लैंड के कप्तान अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए.

केन के इस असफल प्रयास के दो मिनट बाद इंग्लैंड के मिडफील्डर जेसे लिंगार्ड ने दाएं छोर से गोल की ओर शॉट लगाया, जिस पर स्वीडन के गोलकीपर रोबिन ओल्सन ने बेहतरीन बचाव किया. 30 वें मिनट में इंग्लैंड को कॉर्नर मिला और एश्ले यंग के क्रॉस पर हेडर से शानदार गोल करते हुए डिफेंडर हैरी मेग्वायर ने अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया. पहला हाफ खत्म होने से एक मिनट पहले स्टर्लिग को इंग्लैंड की बढ़त को दागुना करने का मौका मिला लेकिन वह बॉक्स में ओल्सन को छकाने में कामयाब नहीं हो पाए.

स्वीडन के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत शानदार रही और 47वें मिनट में मार्कस बर्ग ने बॉक्स के अंदर से हेडर लगाकर बराबरी का गोल करने की कोशिश की लेकिन वह युवा गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को भेद नहीं पाए. इंग्लैंड इस झटके से जल्द ही उबरी और 59वें मिनट में बॉक्स के बाहर से लिंगार्ड ने बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर हेडर से गोल दागकर डेली एली ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया.

इसके बाद स्वीडन को 62वें एव 72वें मिनट में इंग्लैंड की बढ़त को कम करने का मौका मिला लेकिन दोनों बार पिकफोर्ड ने बेहतरीन बचाव किया और अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई.

अब बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना क्रोएशिया और मेजाबन रूस के बीच (यह मुकाबला शनिवार को ही होगा) होने वाले अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा. फ्रांस और बेल्जियम पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे. फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हराया था जबकि बेल्जियम ने पांच बार के चैम्पियन ब्राजील को 2-1 से हराकर अंतिम-4 का टिकट कटाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget