एक्सप्लोरर

फीफा रैंकिंग: भारतीय महिला टीम को हुआ 2 स्थान का फायदा, 53वें नंबर पर पहुंची टीम

फीफा की ओर से जारी ताजा विश्व रैंकिंग में भारतीय महिला फुटबाल टीम को दो स्थान का फायदा हुआ है. अब भारतीय महिला टीम 53 वें स्थान पर पहुंच गई है. पुरुष रैंकिंग में भारतीय पुरुष फुटबाल टीम 104वें स्थान पर कायम है. भारत के अभी 1187 अंक है और उसे न तो एक भी अंक का नुकसान हुआ है और ना ही फायदा.

ज्यूरिखः भारतीय महिला फुटबाल टीम विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा की ओर से जारी ताजा विश्व रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 53वें नंबर पर पहुंच गई हैं. फीफा की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 14 अगस्त को जब नई रैंकिंग जारी हुई थी, तो उस समय भारतीय महिला फुटबाल टीम 1432 अंकों के साथ 55वें नंबर पर थी.

53 वें स्थान पर पहुंची टीम

अब भी टीम के अंक बराबर ही है और दो स्थानों का फायदा हुआ है और वह 53वें नंबर पर पहुंच गई है. टीम अब टॉप-50 में लौटने से तीन स्थान दूर है. भारतीय टीम के अलावा वेनेजुएला को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और वह 55वें नंबर पर आ गई है. अमेरिका 2192 अंकों के साथ टॉप पर कायम है. उनके बाद जर्मनी दूसरे नंबर पर, फ्रांस तीसरे नंबर पर और नीदरलैंडस चौथे नंबर पर कायम है. शीर्ष आठ में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

माल्टा को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

रैकिग में सबसे अधिक फायदा माल्टा को हुआ है, जो 16 स्थान ऊपर चढ़ा है. पुरुष रैंकिंग में भारतीय पुरुष फुटबाल टीम 104वें स्थान पर कायम है. भारत के अभी 1187 अंक है और उसे न तो एक भी अंक का नुकसान हुआ है और ना ही फायदा. बेल्जियम की टीम पहले, फ्रांस दूसरे, ब्राजील तीसरे पायदान और उरुग्वे चौथे तथा क्रोएशिया पांचवें स्थान पर काबिज है.

टॉप 50 में नहीं हुआ कोई बदलाव

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्थगित है. ऐसे में टॉप-50 में किसी भी टीम की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कोरोनावायरस के बाद भारतीय पुरुष फुटबाल टीम फीफा विश्व कप 2022 क्वॉलिफाइंग में अपना मैच एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ आठ अक्टूबर को खेलना था, जिसे स्थगित कर दिया गया था. यह फीफा की ओर से जारी इस साल की अंतिम रैंकिंग सूची है.

इसे भी पढ़ेंः भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में आज से 39वें रामायण मेले का हुआ शुभारंभ

पाकिस्तान का एक और झूठ, सीमा पर UN की गाड़ी पर हमले के दावे के भारत ने किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
CWG 2026 के 8वें दिन लवप्रीत ने जीता सिल्वर, जानें मेडल टैली में कहां है भारत
CWG 2026 के 8वें दिन लवप्रीत ने जीता सिल्वर, जानें मेडल टैली में कहां है भारत

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget