एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने करवाया अपनी दाढ़ी का इंश्योरेंस, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

हाल ही में विराट को चोट आई थी जिससे उनके खेलने की संभावना कम नजर आ रही थी. भारत का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई से शुरू होना है इसलिए विराट के साथ-साथ उनके फैंस भी चाहेंगे कि वे दौरा शुरू होने से पहले पूरी तरह ठीक हो जाएं.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा सुर्खियों में रहते हैं चाहे वो उनका प्रदर्शन हो या फिर उनकी पत्नी अनुष्का के साथ कहीं बाहर घुमना. हाल ही में विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक फिटनेस का पोस्ट डाला था जहां अनुष्का वर्कआउट करती हई नजर आ रही थी. आईपीएल खत्म होने के बाद विराट फिलहाल मैदान से दूर हैं और आने वाले टूर के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं तो वहीं विज्ञापनों में भी खूब व्यस्त हैं. हाल ही में विराट को चोट आई थी जिससे उनके खेलने की संभावना कम नजर आ रही थी. भारत का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई से शुरू होना है इसलिए विराट के साथ-साथ उनके फैंस भी चाहेंगे कि वे दौरा शुरू होने से पहले पूरी तरह ठीक हो जाएं. लुक्स के लिए फेमस विराट विराट कोहली हमेशा अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं चाहे वो उनके कपड़े पहनने का ढंग हो या उनकी दाढ़ी. विराट ने जब से दाढ़ी रखी है तब से उन्होंने आज तक क्लिन शेव नहीं किया है. वायरल हो रहा है वीडियो सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग विराट कोहली के साथ नजर आ रहे हैं. वह कोहली की दाढ़ी के एक बाल को काटकर अपने साथ ले जाते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी का बीमा करवाया है. हालाकिं इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है. इसके बाद विराट कोहली के साथी खिलाड़ी केएल राहुल ने इस वीडियो को शेयर किया है. केएल राहुल ने ली विराट की चुटकी केएल राहुल ने अपने ट्वीटर अकांउट पर लिखा, 'मुझे लगता है कि कोहली ने अपनी दाढ़ी का इंश्योरेंस करवा लिया है.' इस वीडियो के बाद लीक फुटेज में विराट कोहली बाल देने के बाद एक कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर साइन करते दिखाई देते हैं. इसके बाद उनकी दाढ़ी की हर साइड से कुछ फोटो ली जाती हैं. हालांकि अभी तक इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि विराट किसी एड के लिए ऐसा कर रहे हैं या सच में अपनी दाढ़ी का इंश्योरेंस करवाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द
शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द
कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवां टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवां टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
Sanjay Gupta Death Live Updates: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
लाइव: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget