एक्सप्लोरर

2 महीने के लॉकडाउन के बाद भी बरकरार रहेगा विराट का फॉर्म, मैदान पर आते ही पहली गेंद पर जड़ेंगे 'चौका'

कोच राजकुमार का कहना है कि विराट इस तरह से तैयारी कर रहे हैं जैसे कल ही मैच हो. ऐसे में विराट की तरह टीम इंडिया में केएल राहुल इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके पास ठीक विराट की तरह ही प्रतिभा है जहां वो मैदान पर आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ सकते हैं.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया फिलहाल लॉकडाउन में है तो वहीं क्रिकेट के सभी इवेंट्स भी ठप पड़े हैं. ऐसे में सभी के दिमाग में सिर्फ एक ही बात घूम रही है है कि लॉकडाउन के बाद क्रिकेट कैसा होगा. क्या गेंद पहले जैसे ही होगी? क्या नियमों में कोई बदलाव किया जाएगा? क्या क्रिकेट वातावरण भी पहले की तरह रहेगा?

हालांकि इन सभी बातों का तो पता नहीं लेकिन एक बात तो तय है कि विराट कोहली और उनका बेहतरीन फॉर्म पहले जैसा ही रहेगा. और इस गारंटी कार्ड पर किसी और ने नहीं बल्कि एक ऐसे शक्स ने दस्तखत किए हैं जिसने विराट को 20,000 से ज्यादा रन बनवाने में गाइड किया है.

जी हां हम यहां बात कर रहे हैं विराट के कोच राजकुमार शर्मा की जिन्हें लगता है कि लॉकडाउन के बाद विराट जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे तो वो पहली ही गेंद पर चौका जड़ेंगे. राजकुमार ने कहा कि, '' विराट एक गिफ्टेड क्रिकेटर हैं जो दो महीने बाद भी मैदान पर आकर पहली गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज सकते हैं. विराट की एक खूबी ये है कि वो किसी भी चीज को स्वीकृत नहीं लेते और हर दिन मेहनत करते रहते हैं. ऐसे में प्रतिभाशाली और मेहनत करने के मामले में वो दूसरों से अलग हैं.''

इस सदी में विराट एक अलग बल्लेबाज के रूप में सामने आए हैं जहां वो हर फॉर्मेट में रन बना रहे हैं. वहीं लगातार तीन साल तक वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बललेबाज थे. द्रोणाचार्य अवार्डी राजकुमार ने कहा कि वो लगातार विराट के साथ बातचीत करते हैं और उन्हें पता है कि विराट अपनी मेहनत थोड़ी सी भी कम नहीं करेगा. उन्होंने आगे कहा कि, ''विराट को पता है कि ये संकट लंबा चलेगा इसलिए वो गेम मोड में रहने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. वो घर पर रहकर ही गेंद को मारने का अभ्यास कर रहे हैं. वहीं मानसिक तौर पर भी वो अपने आप को तैयार कर रहे हैं जिसमें फिटनेस भी शामिल हैं.''

लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि कितने लोग टीम इंडिया में ऐसे हैं जो विराट के इस टैलेंट के बराबर आ पाएंगे? इसपर राजकुमार ने कहा कि, '' मुझे लगता है कि यहां सिर्फ एक नाम ऐसा है जिसके पास विराट जैसी प्रतिभा है. और वो हैं केएल राहुल. यहां टीम में केएल राहुल की इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहले दिन ही पहली गेंद पर चौका जड़ सकते हैं. लेकिन बाकी खिलाड़ियों को यहां नेट्स में वापसी के लिए थोड़ा पसीना बहाना होगा.''

चोट के कारण खिलाड़ियों को जबरदस्ती आराम पर भेजा जाता है लेकिन ये लॉकडाउन का समय विराट के लिए अलग है. राजकुमार ने आगे कहा कि, ''ये विराट के लिए बेहद शानदार समय है. क्योंकि इससे पहले विराट को गेम से कम ही समय मिलता था. बहुत कम बार वो चोट के कारण बाहर बैठे क्योंकि विराट को खुद ही नहीं पसंद कि वो गेम मिस करें और बाहर बैठें. बचपन में भी विराट फील्ड पर एक्शन में रहना चाहते थे. ऐसे में जब पूरे देश में लॉकडाउन है तो अपने आप को समय देने का ये बेहतरीन मौका है लेकिन मुझे पता है कि विराट के मन में मैदान पर जल्द से जल्द वापसी करने की चाह होगी.''

एक तरफ जहां पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है तो वहीं इस बीच स्पोर्ट्समैन की सिर्फ एक ही चाहत होगी कि वो मैदान पर जल्द से जल्द वापसी करें और अपने फॉर्म को बरकरार रखें. टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक्स अभी भी कैलेंडर में हैं. एथलीट्स जल्द से जल्द वापसी करना चाहते हैं. बीसीसीआई ने अभी तक कोई फाइनल शब्द नहीं कहा है लेकिन जुलाई के महीने में दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज है. ऐसे में कोई फैसला तो लेना ही पड़ेगा. हालांकि दुनिया के तमाम गेंदबाजों को लॉकडाउन के बाद भी विराट के बल्ले से कोई आराम नहीं मिलने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?
गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
BCCI ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया, सहवाग और द्रविड़ के बेटों को मिली जगह
BCCI ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया, सहवाग और द्रविड़ के बेटों को मिली जगह

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget