एक्सप्लोरर

भारतीय बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो, इंग्लैंड ने 1-1 से बराबर की सीरीज़

बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आज यहां दूसरे वनडे मुकाबले में 21 ओवर शेष रहते हुए आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

नागपुर: बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आज यहां दूसरे वनडे मुकाबले में 21 ओवर शेष रहते हुए आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम की केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंच पायी जिनमें बेहतरीन फार्म में चल रही स्मृति मंदाना के 42 और आलराउंडर दीप्ति शर्मा के नाबाद 26 रन रन शामिल हैं. बायें हाथ की युवा स्पिनर सोफी एक्लेसटोन (14 रन देकर चार विकेट) और अनुभवी आफ स्पिनर डेनिली हेजल (32 रन देकर चार विकेट) के सामने बाकी भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पायी और पूरी टीम 37.2 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गयी.

इंग्लैंड ने केवल 29 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करायी. भारत ने पहला मैच एक विकेट से जीता था. अब 12 अप्रैल को इसी मैदान पर होने वाला तीसरा मैच निर्णायक होगा.

डेनिल वाइट (47) और टैमी ब्यूमोंट (39) ने पहले विकेट के लिये 73 रन जोड़कर इंग्लैंड को शानदार शुरूआत दिलायी. एकता बिष्ट (44 रन देकर दो विकेट) ने अपने लगातार ओवरों में वाइट और एमी जोन्स (शून्य) को पवेलियन भेजा लेकिन इससे कोई असर नहीं पड़ा. ब्यूमोंट ने कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 26) के साथ मिलकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया.

पहले आस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की स्पिनरों को खेलने की कमजोरी खुलकर सामने आयी. देविका वैद्य (11) और मंदाना ने पहले विकेट के लिये 31 रन जोड़े लेकिन अनुभवी कप्तान मिताली राज (चार), हरमनप्रीत कौर (तीन) और वेदा कृष्णमूर्ति (नौ) के जल्दी आउट होने के कारण भारतीय पारी बिखर गयी.

भारत का स्कोर एक समय सात विकेट पर 81 रन था, लेकिन दीप्ति शर्मा के प्रयासों से वह तिहरे अंक में पहुंचने में सफल रहा. निचले क्रम में झूलन गोस्वामी ने छह और पूनम यादव ने दो रन बनाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget